'बार्बी 2' पर संकट! Margot Robbie और Ryan Gosling की फीस बनी सबसे बड़ी अड़चन, सीक्वल अटकने की खबर

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बार्बी' के सीक्वल 'बार्बी 2' की राह में फीस की बड़ी अड़चन आ गई है. Margot Robbie और Ryan Gosling की फीस को लेकर अटकी बातचीत से फिल्म की तैयारियां फिलहाल होल्ड पर हैं. क्या सीक्वल पर होगा बड़ा असर?

2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बार्बी' का सीक्वल फिलहाल मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Margot Robbie और Ryan Gosling की फीस को लेकर बातचीत अटक गई है, जिसकी वजह से 'बार्बी 2' की तैयारियां फिलहाल आगे नहीं बढ़ पा रही हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, पहली फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद दोनों स्टार्स अपनी फीस में बड़ी बढ़ोतरी के साथ फिल्म के मुनाफे में ज्यादा हिस्सेदारी चाहते हैं. वहीं स्टूडियो और कलाकारों के बीच अभी तक इन शर्तों पर सहमति नहीं बन पाई है. इसी कारण प्रोजेक्ट फिलहाल होल्ड पर बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि फिल्म की निर्देशक Greta Gerwig और लेखक Noah Baumbach ने सीक्वल की शुरुआती रूपरेखा तैयार कर ली है. हालांकि जब तक मुख्य कलाकारों के साथ नई डील फाइनल नहीं होती, तब तक फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर आगे बढ़ने की संभावना कम है.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर तय समय के भीतर समझौता नहीं हो सका, तो फिल्म के सीक्वल को लेकर स्टूडियो की योजनाओं में बड़ा बदलाव हो सकता है. हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक मेकर्स या कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

'बार्बी' साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और Margot Robbie व Ryan Gosling की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ऐसे में फैंस अब इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि स्टूडियो और कलाकारों के बीच समझौता कब तक हो पाता है.

ये भी पढ़ें: सड़कों पर गुजारी रातें, कपिल शर्मा से लड़ाई... जानिए 'महिला किरदारों' से घर-घर छाने वाले ये कॉमेडियन कौन हैं?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >