Balika Vadhu की छोटी आनंदी अब बड़ी होकर हो गई है काफी बोल्ड, टीवी इंडस्ट्री छोड़ कर रही हैं ये काम

पॉपुलर टीवी शो ‘बालिका वधू’ तो लगभग सभी ने देखी ही होगी, इस सीरियल की छोटी सी आनंदी तो आपको याद होगी, उन्होंने बचपन में अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था. हालांकि अब आनंदी काफी बड़ी और ग्लैमरस हो गई हैं.

लोकप्रिय टीवी सीरियल बालिका वधु में आनंदी के रूप में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि पाने वाली टीवी अभिनेत्री अविका गोर अब काफी बड़ी हो चुकी हैं. बचपन में जितनी एक्ट्रेस मासूम लगती थी, अब बड़ी होकर उतनी ही ज्यादा ग्लैमरस हो चुकी हैं. उनकी अदाओं पर फैंस फिदा हो जाते हैं. वर्तमान में वह टीवी की सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं. बालिका वधू के बाद अविका ने ‘ससुराल सिमर का’, ‘लाडो- वीरपुर की मर्दानी’, ‘झलक दिखला जा 5’, और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ जैसे शोज में काम किया है. हालांकि इन-दिनों एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

अविका गौर की बोल्ड फोटोज वायरल

अविका गौर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जो उनकी तसवीरों का इंतजार करते हैं. अविका एक से बढ़कर एक बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती है, जिसमें वह बला सी खूबसूरत लगती है. हाल ही में अविका ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ब्रालेट पहने कुछ तसवीरें शेयर की. इनमें उन्होंने ब्रालेट टॉप के साथ ब्लू जींस को पेयरअप किया था. फैंस उनकी अदाओं की तारीफ करते नहीं थके. एक यूजर ने लिखा, ”ये आनंदी तो काफी बड़ी हो गई… हॉट”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आपका स्टाइल और आपकी खूबसूरती बहुत अच्छी है मैडम”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बोल्ड फोटोज से होश उड़ा दिया”.

https://www.instagram.com/p/CIlSYORgxa4/
https://www.instagram.com/p/Cp2MCeqvPy0/
अविका ने ऐसे किया खुद को फिट

हालांकि अविका गोर बचपन में काफी मोटी थी, उन्होंने डायट और वर्कआउट कर अपने आप को फिट किया. उन्होंने बढ़े हुए वजन को लेकर बात भी की थी. जिसमें कहा था, पहले वो जिस तरह की दिखती थी, वह खुद से प्यार नहीं करती थी और उन्हें डांस तक करना पसंद नहीं था. बता दें कि अविका गोर ने अपने करियर की शुरुआत बालिका वधू से की और बाद में दीपिका कक्कड़ के साथ ससुराल सिमर का में अभिनय किया. वह एक रियलिटी टीवी शो, झलक दिखला जा के सीजन 5 में भी दिखाई दीं.

https://www.instagram.com/p/Coe1ePGPVY_/
Also Read: MMS लीक होने से लेकर पाकिस्तानी हसीना को डेट करने तक, विवादों का हिस्सा रहे हैं अमीषा पटेल के भाई अश्मित
https://www.instagram.com/p/Cn1rMyvsdGV/
इस फिल्म में आएंगी नजर

उन्होंने पाठशाला और तेज जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी एक भूमिका निभाई. बाद में, उन्होंने उय्याला जम्पाला के साथ तेलुगु फिल्मों में अपनी शुरुआत की. अब, वह दक्षिण फिल्म उद्योग में काफी स्थापित नाम है. वर्तमान में, अभिनेत्री 1920- हॉरर्स ऑफ द हार्ट के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने की तैयारी कर रही है. फिल्म महेश भट्ट द्वारा लिखी गई है और इसमें राहुल देव, बरखा बिष्ट और कई अन्य कलाकार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >