तलाक के 6 साल बाद फिर दूल्हा बने बादशाह? सामने आईं शादी की तस्वीरें

Badshah: सिंगर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी की खबरें वायरल तस्वीरों के बाद चर्चा में हैं. हालांकि, दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Badshah: मशहूर सिंगर-रैपर Badshah एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi के साथ शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग उनकी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं.

वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया सस्पेंस

हाल ही में ईशा रिखी की मां पूनम ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें बादशाह और ईशा पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दोनों परिवार के बीच शादी की रस्मों का हिस्सा बनते दिखे. बादशाह ने ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहना हुआ है, जबकि ईशा रेड सूट में दिखाई दे रही हैं. कुछ फोटो में दोनों ने वरमाला भी पहनी हुई है. हालांकि, इन तस्वीरों के बावजूद अब तक दोनों की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

चार साल पुराना है रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

पहले भी शादीशुदा रह चुके हैं बादशाह

गौरतलब है कि बादशाह की पहले शादी Jasmine Masih से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. हालांकि, साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था.

अलगाव की वजह भी आई थी सामने

एक इंटरव्यू में बादशाह ने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि उन्होंने और जैस्मिन ने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह उनके बच्चे के लिए सही नहीं था. इसी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.

फिलहाल, वायरल तस्वीरों के चलते चर्चाएं तेज हैं, लेकिन फैंस अब दोनों के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: छठे दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें दोपहर 3 बजे तक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >