Badshah-Isha Rikhi Breakup: शादी के कुछ महीनों बाद टूटा रिश्ता! Isha ने कहा- ‘अब अपनी-अपनी राह पर बढ़ेंगे’

रैपर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिक्खी के रिश्ते में दरार आ गई है. ईशा रिक्खी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ब्रेकअप की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.

रैपर Badshah और एक्ट्रेस Isha Rikhi ने अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगा दिया है. दोनों ने शादी के महज पांच महीने बाद अलग होने का ऐलान कर दिया है. Badshah और Isha ने Instagram Stories पर एक संयुक्त बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है. साथ ही कपल ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाने की अपील की है.

Badshah ने पोस्ट कर कहा- अब अलग-अलग राह पर

ईशा रिक्खी ने अपनी Instagram Story पर एक लंबा नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि वह और बादशाह आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह निर्णय दोनों ने एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान के साथ लिया है.

Badshah की ओर से जारी बयान, ‘मैं और ईशा आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दौरान हमारी निजता का सम्मान करें. इस मामले में यह हमारा एकमात्र बयान होगा. हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकल या अनुमान न लगाया जाए.’

शादी के कुछ महीनों बाद आई रिश्ते के अंत की खबर

Badshah और Isha Rikhi की शादी की खबर इस साल सामने आई थी. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा था. जून में Isha ने Instagram पर एक Ask Me Anything सेशन के दौरान खुद Badshah से शादी की पुष्टि की थी. एक फैन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि वह शादीशुदा हैं और मजाकिया अंदाज में Badshah को फैन्स के सवालों का जवाब देने की बात भी कही थी.

इसके बाद जुलाई में Isha की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा तेज कर दी थी. एक पोस्ट में उन्होंने Badshah के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो का मोंटाज शेयर करते हुए लिखा था, ‘Every storm is a lesson. Every prayer is hope.’ इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने के कयास लगाए जाने लगे थे.

रिश्ते को लेकर पहले भी उठे थे सवाल

Badshah और Isha के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा होती रही थी. हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते से जुड़ी निजी बातों पर खुलकर बात नहीं की. अब संयुक्त बयान के जरिए दोनों ने अपने अलग होने की पुष्टि कर दी है.

फिलहाल Badshah और Isha ने अलगाव की कोई वजह नहीं बताई है. ऐसे में उनके बयान से आगे किसी तरह का कारण अनुमान लगाना सही नहीं होगा. दोनों ने खुद भी अपने बयान में साफ किया है कि इस मामले में यही उनका एकमात्र सार्वजनिक बयान होगा.

ये भी पढ़ें- Daayra Trailer Review: बिना गाने के भी फीका पड़ा क्राइम-सस्पेंस, करीना-पृथ्वीराज जैसे दो सुपरस्टार भी नहीं जगा पाए ‘Wow’ फैक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >