Badshah Dating: इस पंजाबी हसीना को डेट कर रहे हैं बादशाह, एक साल बाद दोनों के प्यार का हुआ खुलासा

लोकप्रिय रैपर-सिंगर बादशाह अब सिंगल नहीं रहे. जी हां ये बात सुनकर न जाने कितनी लड़कियों का दिल टूट गया है, सिंगर का दिल एक पंजाबी हसीना ने चुरा लिया. दोनों अपने रिलेशनशिप फेज को काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं.

Badshah Dating: लोकप्रिय रैपर-गायक बादशाह (Badshah) हाल ही में वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आए थे. यहां सिंगर ने करण जौहर के सामने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को सिंगल बताया था. हालांकि अब खबरें आ रही है कि मिस्टर रैपर चंडीगढ़ की पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं. बता दें कि बादशाह करीब दो साल पहले अपनी पत्नी जैस्मिन से अलग हो गए थे. लॉकडाउन के दौरान से ही दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था और जैस्मिन पंजाब में अलग रह रही थी.

बादशाह इस हसीना को कर रहे हैं डेट

अब खबर है कि बादशाह को एक पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी में फिर से प्यार मिल गया है. यह जोड़ी एक साल से डेटिंग कर रही है, लेकिन वे अपने रिश्ते को लो प्रोफाइल रख रहे हैं, क्योंकि वे चीजों को धीमा करना चाहते हैं. बादशाह के करीबी एक सूत्र ने बताया, “एक साल हो गया है, जब रैपर एक पंजाबी अभिनेत्री को लाइक कर रहे है. बादशाह ने ईशा रिखी से अपने कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मुलाकात की. लवबर्ड्स ने तुरंत एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. बादशाह और ईशा पहले ही अपने रिश्ते के बारे में अपने-अपने परिवारों को बता चुके हैं और हर कोई इससे खुश है.” हालांकि सिंगर या फिर ईशा ने इसपर कुछ भी नहीं कहा है.

https://www.instagram.com/p/CisEQzJAy8q/
Also Read: KBC 14: 7.5 करोड़ जीतने से चूके शाश्वत गोयल, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बिग बी के सामने फूट-फूटकर रोने लगे, VIDEO
https://www.instagram.com/p/CfEJtLhsm2b/
बादशाह अपनी पत्नी से ले चुके है तलाक

बादशाह की पूर्व पत्नी जैस्मीन की बात करें तो 2019 में उनकी शादी में खटास आ गई और लॉकडाउन ने स्थिति और खराब कर दी. बादशाह और जैस्मीन ने 2017 में अपनी बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह का स्वागत किया. कोरोना के बाद, जैस्मीन ने अपनी बेटी जेसी के साथ अपना ठिकाना लंदन में शिफ्ट कर दिया, जबकि बादशाह चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई के बीच रहते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो, बादशाह के पास इस साल तीन म्यूजिक वीडियो हैं, जिसमें तबाही, वूडू और ट्रैप मुंडे शामिल है. उन्हें हाल ही में एक विलेन रिटर्न्स में एक कैमियो भूमिका में देखा गया था. उन्होंने धाकड़ के लिए संगीत तैयार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >