विवादों के बीच बादशाह ने किया ‘टटीरी’ के नए वर्जन का ऐलान, गाने में किए खास बदलाव

Badshah: गाना ‘टटीरी’ को लेकर जो बातें हुई थीं, बादशाह ने उन्हें प्यार से स्वीकार किया है. अब वे उसी गाने को कुछ अच्छे बदलावों के साथ फिर से पेश कर रहे हैं.

Badshah: रैपर बादशाह अपने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए थे. इस गाने के लिरिक्स पर कुछ लोगों और महिला आयोग ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बादशाह ने माफी मांगी थी. अब उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए इस गाने को फिर से रिलीज करने का फैसला किया है. यह जानकारी बादशाह ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दिया है.

बादशाह ने फैंस से क्या कहा?

बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मेरे हरियाणा के लोगों और दुनिया भर में जुड़े सभी साथियों, पिछले कुछ हफ्तों में हमने अपने गाना ‘टटीरी’ को लेकर सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, समाजसेवियों और हमारी संस्कृति की परवाह करने वालो कई लोगों को सुना है. उसी के आधार पर हमने जरूरी बदलाव किए हैं, जो भी हिस्सा अपमानजनक माना गया, उसे हटा दिया है. बादशाह ने आगे पोस्ट में लिखा, ‘मैं इस प्रतिक्रिया और उसके पीछे की भावना का सम्मान करता हूं. एक कलाकार होने के साथ अपने समाज और संस्कृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है. साथ ही मेरे लिए संगीत हमेशा अपनी जड़ों, अपनी भाषा, अपने लोगों और अपनी कहानियों को एक बड़े मंच तक ले जाने का जरिया रहा है. ‘टटीटी फिर से’ उसी सफर का अगला कदम है.’

क्यों बदला गया गाना?

बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर आरोप लगा था कि इसमें महिलाओं के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल हुआ है. लोगों का कहना था कि यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बादशाह ने गाने से वह सारा हिस्सा हटा दिया है जिसे गलत माना जा रहा था. अब वह इस गाने को बिल्कुल साफ-सुथरे तरीके से पेश करने जा रहे हैं.

अब नए वर्जन में आएगा गाना

नए गाने का नाम ‘टटीरी फिर से’ रखा गया है. यह गाना 4 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाला है. इसमें वही पुरानी वाइब होगी लेकिन बिना किसी विवादित शब्द के. बादशाह को उम्मीद है कि जिस तरह फैंस ने पहले उनके गानों को प्यार दिया है, इस नए और सुधारे हुए वर्जन को भी वैसा ही साथ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: संदीप रेड्डी वांगा ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की, प्रोपेगेंडा बोलने वालों को दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >