PHOTOS: बादशाह की दूसरी शादी की 9 तस्वीरें, अभी देखें…

Badshah 2nd Marriage: रैपर बादशाह ने कथित तौर पर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से गुपचुप शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया. शादी की 9 तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बादशाह का 6 साल पहले तलाक हो चुका है. देखें उनकी दूसरी शादी की तस्वीरें…

Badshah 2nd Marriage: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. काफी समय से उनकी शादी की खबरें चल रही थीं, लेकिन अब अचानक सामने आई तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है. तलाक के करीब 6 साल बाद बादशाह ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से चुपचाप कथित तौर पर शादी कर ली है.

ईशा की मां ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. यहां देखें

Badshah 2nd Marriage Photo 1

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें Badshah शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें पूनम रिखी, जो ईशा की मां हैं, ने शेयर की हैं.

Badshah 2nd Marriage Photo 2

इन तस्वीरों में बादशाह अपनी दुल्हन ईशा रिखी के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं.

Badshah 2nd Marriage Photo 3

खास बात यह है कि यह शादी बेहद गुपचुप तरीके से की गई. इसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए, जिससे यह पूरी तरह प्राइवेट सेरेमनी बनी रही.

Badshah 2nd Marriage Photo 4

लुक की बात करें तो बादशाह काफी सिंपल अंदाज में दिखे. उन्होंने चूड़ीदार पजामा और कुर्ता पहना, जबकि ईशा रिखी लाल रंग के सूट में नजर आईं.

Badshah 2nd Marriage Photo 5

हालांकि, इतनी तस्वीरें सामने आने के बाद भी बादशाह ने खुद इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही अपने सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया है.

Badshah 2nd Marriage Photo 6

यह बादशाह की दूसरी शादी बताई जा रही है. इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी, लेकिन 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया.

Badshah 2nd Marriage Photo 7

तलाक के करीब 6 साल बाद अब बादशाह ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. फैंस के लिए यह खबर थोड़ी चौंकाने वाली जरूर है, क्योंकि शादी काफी अचानक सामने आई.

Badshah 2nd Marriage Photo 8

ईशा रिखी एक जानी-मानी पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से डेब्यू किया और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

Badshah 2nd Marriage Photo 9

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया था.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 देने के बाद भी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणवीर सिंह, आमिर खान आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >