रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में अपने डांस से लोगों का ध्यान खींचने वाली आयशा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ ड्रीमी तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वह व्हाइट वन-स्ट्रैप गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनके साथ एक मिस्ट्री मैन भी दिखाई दे रहा है, लेकिन आयशा ने उसका चेहरा छिपा रखा है.
Ayesha Khan Flaunt Ring: डायमंड रिंग पर टिकी फैंस की नजर
इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा आयशा की उंगली में नजर आ रही चमकदार डायमंड रिंग की हो रही है. तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि कहीं एक्ट्रेस ने गुपचुप सगाई तो नहीं कर ली. आयशा ने पोस्ट के साथ सिर्फ 'अ ड्रीम' कैप्शन लिखा है, जिसने इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है.
Ayesha Khan’s Mystery Man: तस्वीरों के पीछे क्या है असली कहानी?
हालांकि, तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी ज्वेलरी ब्रांड के प्रमोशनल फोटोशूट का हिस्सा हो सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि आयशा ने पोस्ट में एक ज्वेलरी ब्रांड को टैग किया है. ऐसे में यह जरूरी नहीं कि डायमंड रिंग उनकी सगाई का संकेत हो. फिलहाल आयशा खान ने अपनी सगाई या रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. इसलिए अभी इन तस्वीरों के आधार पर उनकी सगाई की पुष्टि नहीं की जा सकती.
‘Ayesha Khan’s Bigg Boss 17 Entry: शो में आते ही छा गईं एक्ट्रेस
आयशा खान ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. शो के दौरान वह काफी चर्चा में रहीं. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी पहचान को आगे बढ़ाया.
Ayesha Khan’s Shararat Look: ‘शरारत’ से बटोरी लाइमलाइट
आयशा खान ने हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में क्रिस्टल डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर की. शाश्वत सचदेव के कंपोज किए इस गाने को मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने अपनी आवाज दी है. गाने में आयशा के डांस मूव्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब देखना होगा कि आयशा खान इन वायरल तस्वीरों को लेकर कोई सफाई देती हैं या फिर मिस्ट्री मैन और डायमंड रिंग का यह राज यूं ही बरकरार रहता है.
ये भी पढ़ें: UK से पढ़ाई करके बने वकील, फिर क्यों चुनी एक्टिंग की राह? जानें विक्रम सिंह चौहान का सफर
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: हिट या फुस्स, 5वें दिन सनी देओल की फिल्म ने कमाए महज इतने
