डेंगू ने बढ़ाई अविका गौर की मुश्किलें, 104 डिग्री बुखार में भी करती रहीं शूटिंग, पति ने बताया पूरा हाल

बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर को डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेज बुखार के बावजूद उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया. जानिए क्यों और कैसे उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे किए.

Avika Gor Hospitalised: बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर को डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अविका पिछले पांच दिनों से 103 से 104 डिग्री तक तेज बुखार से जूझ रही थी. इतनी खराब तबीयत के बावजूद अविका ने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया और लगातार अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करती रही. अविका के पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उनकी सेहत से जुड़ा अपडेट दिया है.

104 डिग्री बुखार में भी करती रहीं काम

मिलिंद चंदवानी ने बताया कि अविका ने 104 डिग्री बुखार में इतना अच्छा काम किया कि जिस शूट को पूरा करने में दो दिन लगने थे, वह सिर्फ एक दिन में ही खत्म हो गया. इसके बाद उन्हें दो दिन का ब्रेक मिला. मिलिंद ने बताया कि उन्होंने अविका को काम टालने के लिए कई बार कहा और भरोसा दिलाया कि प्रोड्यूसर्स उनकी स्थिति समझेंगे. लेकिन अविका तैयार नहीं हुईं.

अविका गौर ने क्यों नहीं टाला काम? पति ने बताया कारण

मिलिंद ने बताया कि अविका का कहना था कि अगर वह आखिरी समय पर शूट कैंसिल करती हैं तो किसी का नुकसान हो सकता है, किसी का समय बर्बाद होगा और किसी के पैसे भी लगेंगे. मिलिंद के अनुसार, अविका अपने काम को लेकर जिस तरह का प्यार और अपने क्राफ्ट के प्रति जिस तरह का सम्मान रखती हैं, वह उन्हें खास बनाता है. मिलिंद ने बताया कि अविका इसी तेज बुखार के साथ दिल्ली गईं, वहां एक विज्ञापन की शूटिंग की और फिर मुंबई वापस लौटीं. इसके बाद उनकी रिपोर्ट सामने आई, जिसमें डेंगू पॉजिटिव पाया गया.

अविका गौर ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर

अस्पताल में भर्ती होने के बाद अविका गौर ने खुद भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को अपनी तबीयत की जानकारी दी. उन्होंने अस्पताल से एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्हें प्लेटलेट्स की रिपोर्ट के अलावा एक और चीज उत्साहित कर रही है. उनका नया गाना 'बुखार' उसी दिन शाम 6 बजे रिलीज होने वाला था. अविका ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "आज प्लेटलेट्स की गिनती के अलावा जो चीज मुझे उत्साहित कर रही है, वह है 'बुखार' का आज शाम 6 बजे रिलीज होना. P.S. डेंगू बहुत खराब है!"

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रही हैं अविका गौर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अविका गौर इस समय रोहित शेट्टी के होस्ट किए जाने वाले स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. अविका की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद जैस्मिन भसीन, रुहानिका धवन समेत कई सेलेब्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.

ये भी पढ़ें: Avika Gor Pregnancy: पैपराजी को पोज देते-देते उल्टी करने लगीं अविका गौर, क्या देने वाली हैं खुशखबरी?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >