Avika Gor: 1920 से पहले इस हॉरर सीरीज का हिस्सा रही हैं अविका गौर, इस वजह से शीशा तक देखना नहीं करती थी पसंद

1 / 1
Avika Gor: 1920 से पहले इस हॉरर सीरीज का हिस्सा रही हैं अविका गौर, इस वजह से शीशा तक देखना नहीं करती थी पसंद
फुल स्क्रीन में देखें

Avika Gor: 1920 से पहले इस हॉरर सीरीज का हिस्सा रही हैं अविका गौर, इस वजह से शीशा तक देखना नहीं करती थी पसंद

टीवी की आनंदी अविका गौर ने हाल ही में फिल्म 1920 से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म में उनकी एक्टिंग के फैंस कायल हो गये. आज उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस के बारे में कुछ ऐसी बातें जानते हैं, जो शायद ही किसी को पता हो.

टेलीविजन एक्ट्रेस अविका गौर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. वह ‘बालिका वधू’ में आनंदी की भूमिका निभाने और फिर ‘ससुराल सिमर का’ में रोली की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध हुईं.

बाद में, उन्होंने 2013 में उय्यला जम्पाला के साथ तेलुगु फिल्म में भी डेब्यू किया. अभी हाल ही में एक्ट्रेस 1920 द स्टोन ऑफ हॉरर में दिखाई दी. इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के सभी दीवाने बन गये.

एक वक्त था जब एक्ट्रेस ने 20 किलो वजन कम कर फैंस को हैरान कर दिया था. उनकी वेट लॉस जर्नी सभी के लिए प्रेरणादायक थी.

उन्होंने कहा, ”बढ़े हुए वजन को देखकर मैं खुद से नफरत करने लगी थी. मुझे इसकी परवाह नहीं थी कि मैं कैसा दिखती हूं. सिर्फ अपने एक्टिंग पर फोकस थी. मेरे साथ ऐसा हो गया था कि शीशा देखने से डर लगता था.

अविका ने आगे कहा, मैंने अपनी नेगेटिविटी को कम किया और वेट लॉस जर्नी पर ध्यान देने लगी. कुछ ही महीनों में रिजल्ट दिखने लगा और अब मैं अच्छा महसूस करती हूं.

अविका गौर ने कान्स 2018 में अपनी प्रतिभा और भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने 2007 में सशश…कोई है के साथ हिंदी टेलीविजन में डेब्यू किया. उन्होंने 2013 में उय्यला जम्पाला के साथ टॉलीवुड में अपनी फिल्म की शुरुआत की और बेस्ट फीमेल डेब्यू तेलुगु के लिए SIIMA पुरस्कार जीता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >