Avatar 2: रांची के इन सिनेमाघरों में देख सकते हैं अवतार 2, विजुअल ट्रीट को एंजॉय करने के लिए करें ये काम

Avatar The Way of Water: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऐसे में अगर आप रांची में रहते हैं और फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन सिेमाघरों में जाकर जरूर देखें..

1 / 1
Avatar 2: रांची के इन सिनेमाघरों में देख सकते हैं अवतार 2, विजुअल ट्रीट को एंजॉय करने के लिए करें ये काम
फुल स्क्रीन में देखें

Avatar 2: रांची के इन सिनेमाघरों में देख सकते हैं अवतार 2, विजुअल ट्रीट को एंजॉय करने के लिए करें ये काम

Avatar 2: रांची के इन सिनेमाघरों में देख सकते हैं अवतार 2, विजुअल ट्रीट को एंजॉय करने के लिए करें ये काम

Avatar The Way of Water: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब है. ऐसे में अगर आप रांची में रहते है और वीकेंड पर अपनी फैमिली या फिर दोस्तों के साथ अवतार 2 देखना चाहते हैं, तो हम बताएंगे कि कौन सा मूवी हॉल बेस्ट होगा.

रांची के Nucleus Mall में पीवीआर है, यहां आप 3D में मूवी को देख सकते हैं. इसके अलावा आप फन सिनेमा, जेडी सिनेमा, आइलेक्स में भी फिल्म का मजा ले सकते है. ये फिल्म कई सारी स्लॉट में मौजूद है, तो आप अपने हिसाब से इसका लुत्फ उठा सकते हैं.

वहीं आपका बजट कम हैं और आप बजट फ्रेंडली फिल्म देखना चाहते हैं, तो 2D ऑप्शन बेस्ट है. पॉपकोर्न सिनेमा, फन सिनेमा, पीवीर में फिल्म मौजूद है. वहां जाकर स्नैक्स के साथ अवतार 2 का मजा लें.

अवतार 2 भारत में दो भाषा में रिलीज की गई है. इसमें हिंदी और अग्रेजी है. अवतार: द वे ऑफ वॉटर एक साइंस फिक्शन ड्रामा है, जिसमें सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर और अन्य सितारे है.

बता दें कि अवतार द वे ऑफ वॉटर 2009 में आई अवतार का सीक्वल है. दूसरा पार्ट विजुअल मास्टरपीस होने का वादा करती है. क्रिटिक्स जेम्स कैमरन की फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे है. उन्होंने इसे मास्टरपीस बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >