Asur Season 3: फिर जागेगा कलि युग का 'असुर', सीजन 3 में इस एक्टर के आने से मचेगा तहलका

अरशद वारसी और बरुण सोबती की सुपरहिट क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'असुर 3' की शूटिंग इस साल सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस नए सीजन में श्वेता बसु प्रसाद की एंट्री के साथ-साथ डायरेक्शन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे

Arshad Warsi Asur 3 Shooting: अरशद वारसी और बरुण सोबती की पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'असुर 3' की शूटिंग इस साल सितंबर से शुरू हो सकती है. नए सीजन में सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कहा जा रहा है कि शो के क्रिएटर गौरव शुक्ला इस बार डायरेक्शन की कमान संभालेंगे और कास्ट में भी एक नया चेहरा शामिल होने की सम्भावना हैं.

Asur 3 Shooting in September: सितम्बर में शूट होगी असुर 3 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'असुर 3' को मंजूरी मिल चुकी है और टीम सितंबर में शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रही है. गौरव शुक्ला, जिन्होंने पहले दो सीजन की कहानी लिखी थी, अब तीसरे सीजन का निर्देशन भी करेंगे. इसके साथ ही वह इस सीजन के प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा सकते हैं. 

">

अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि टीम शूटिंग की तारीखें तय करने में जुटी है. उन्होंने यह भी कहा कि 'असुर 3' उनका अगला प्रोजेक्ट होगा. हालांकि, उन्होंने अभी तक स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है.

अरशद ने कहा, "मुझे अभी स्क्रिप्ट नहीं मिली है, लेकिन हमें मौखिक तौर पर बताया गया है कि शो बन रहा है."

Shweta Basu Prasad Will be New Cast : श्वेता बासु प्रसाद होंगी नया चेहरा 

अब तक सीरीज के पहले दो सीजन का निर्देशन ओनी सेन ने किया था. वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, श्वेता बसु प्रसाद नए सीजन की कास्ट का हिस्सा होंगी. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इन बदलावों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

About Web Series Asur: असुर सीरीज के बारे में

'असुर' एक बेहद लोकप्रिय और रोमांचक इंडियन  क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो आधुनिक फोरेंसिक साइंस और प्राचीन हिंदू पौराणिक कथाओं (विशेषकर 'असुर' और 'देव' की अवधारणा) का एक अनोखा संगम पेश करती है. सीरीज की कहानी एक सनकी सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को 'असुर' मानकर पौराणिक मान्यताओं के आधार पर सिलसिलेवार हत्याएं करता है.

असुर का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था. इसमें अरशद वारसी ने धनंजय राजपूत और बरुण सोबती ने निखिल नायर का किरदार निभाया था. अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस की वजह से यह सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई. इसके बाद 2023 में दूसरा सीजन आया था.

पिछले दो सीजन की बात करें तो 'असुर' का पहला सीजन Voot पर रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा सीजन JioCinema पर स्ट्रीम किया गया था.

Arshad Warsi Work Front: अरशद वारसी  वर्क फ्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी हाल ही में 'धमाल 4' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और कई अन्य कलाकार भी थे.

अब अरशद जल्द ही 'गोलमाल 5' में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज को लेकर दिसंबर में आने की चर्चा थी, लेकिन मेकर्स ने इन खबरों को गलत बताया है.

यह भी पढ़ें: Golmaal 5 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म? वायरल खबरों का मेकर्स ने बताया सच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >