निधन के बाद वायरल हुआ आशा भोसले की अंतिम इच्छा, जिसे सुन भर आएंगी आपकी आंखें

Asha Bhosle: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. इस बीच उनकी कुछ आखिरी इच्छा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आइए आपको बताते हैं पूरी बात.

Asha Bhosle: करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर है. अब इस बीच आशा जी की अंतिंम इच्छा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जाएगी.

वायरल हुई उनकी आखिरी इच्छा

आशा जी के निधन के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में है. उन्होंने अमृता राव और RJ अनमोल के साथ हुए एक पॉडकास्ट में कहा था, मेरी खुद की इच्छा ऐसी है कि गाते-गाते ही मैं चली जाऊं. यही मेरी इच्छा है.अभी मुझे सीखने का कुछ नहीं है. गाना मेरी लाइफ है. बचपन से गाया है. 3 साल से क्लासिकल, बाबा का सिखाया पूरी लाइफ उसमें चली गई है. मैं गाते-गाते ही मरना चाहती हूं” ये शब्द बताते हैं कि उन्हें संगीत से कितना प्यार था.

संगीत की दुनिया का कोहिनूर थीं आशा ताई

आशा जी की आवाज का जादू ऐसा था कि उन्होंने हर तरह के गानों को अपनी पहचान दी है. जहां एक तरफ ‘दम मारो दम’, ‘जवानी जानेमन’ और ‘पिया तू अब तो आजा’ जैसे गानों पर पूरी दुनिया झूमती थी, वहीं ‘इन आंखों की मस्ती’ जैसी गजल सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे. ‘चुरा लिया है तुमने’ और ‘ओ मेरे सोना रे’ जैसे उनके सदाबहार गाने आज भी हर उम्र के लोगों की पहली पसंद हैं. इन गानों के बिना भारतीय संगीत अधूरा है. उन्होंने अपने जीवन में हर तरह का गाना गाया है, जिसे दर्शक ने खूब प्यार दिया है.

कल दी जाएगी अंतिम विदाई

92 साल की होने के बावजूद आशा जी हमेशा काम में जुटी रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार कल 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा. बॉलीवुड के बड़े सितारों से लेकर नेता तक उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे. भले ही आशा ताई आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी.

यह भी पढ़ें: वायरल हुआ आशा भोसले का आखिरी वीडियो, अर्जुन तेंदुलकर के रिसेप्शन में फैंस पर लुटाया था ढेर सारा प्यार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >