आर्यन खान ने न्यासा देवगन संग सेलिब्रेट की दिवाली, तसवीरों में देखें दोनों स्टारकिड की केमिस्ट्री

शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को इन-दिनों कई पार्टिज में स्पॉट किया गया. अब स्टारकिड को काजोल की बेटी न्यासा देवगन के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है.

पैनडेमिक के बाद इस साल बॉलीवुड ने खूब धूम-धाम से दिवाली मनाई गई. आयुष्मान खुराना से लेकर रमेश तुरानी तक, बीटाउस से जुड़े कई नामी चेहरों ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी. जहां, सेलेब्स ने जमकर मस्ती की. इसमें से एक सबसे चर्चित दिवाली पार्टी रही प्रोड्यूसर अमृतलाल बिंद्रा की. जहां करण जौहर से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की. पार्टी की अब इंसाइड पिक्चर्स सामने आई हैं, इनमें सबसे ज्यादा ध्यान आर्यन खान और न्यासा देवगन की फोटो ने खींचा है.

आर्यन-न्यासा की फोटो

हाल ही में, ओरहान अवात्रामणि ने निर्माता अमृतपाल बिंद्रा की दिवाली पार्टी से कुछ फोटोज शेयर की. तसवीरों में काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन और आर्यन खान को एक साथ पार्टी करते देखा गया. फोटोज में दोनों एक साथ पोज करते देखे गए. एक अन्य फोटो में अनन्या पांडे, सारा अली खान, जान्हवी कपूर और न्यासा ने पोज देते हुए फोटो खिचवाईं.ऑल-स्टार किड्स के साथ, ओरहान की पोस्ट में करण जौहर भी थे.

Also Read: Diwali 2022: भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, आर्यन खान भी दिखे बेहद स्मार्ट
ड्रग्स केस में आया था आर्यन का नाम

लगभग एक साल पहले, आर्यन खान एक क्रूज पर ड्रग्स के कथित भंडाफोड़ में गिरफ्तार होने के बाद सुर्खियों में आए थे. गौरी खान ने हाल ही में करण जौहर के चैट शो में कठिन दौर के बारे में कई खुलासे किए. उन्होंने कहा, “हां, एक परिवार के रूप में, हम इससे गुजर चुके हैं … मुझे लगता है कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं, उससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता है. मैं कहूंगी कि मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने इसमें हमारी मदद की है.” आर्यन खान एक लेखक के रूप में अपनी शुरुआत करने के लिए कमर कस रहे हैं. वह अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर ओटीटी कंटेंट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. जबकि शाहरुख की बेटी सुहाना खान जोया अख्तर की ओटीटी फिल्म ‘द आर्चीज’ से अभिनय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >