आर्यन खान का लेटेस्ट वीडियो वायरल, स्टारकिड का अंदाज देख बोले यूजर्स- शाहरुख खान की कॉपी है...

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अब गुरुवार रात अपूर्व मेहता के बर्थडे इवेंट में आर्यन अपनी मां गौरी खान संग पहुंचे.

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अब गुरुवार रात अपूर्व मेहता के बर्थडे इवेंट में आर्यन अपनी मां गौरी खान संग पहुंचे. अपूर्व मेहता धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ हैं, जिसके मालिक फिल्म निर्माता करण जौहर हैं. आमतौर पर कैमरों से दूर रहने वाले आर्यन ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद पहली बार मीडिया के सामने पोज दिए. उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

आर्यन ने थोड़ा रुककर मीडिया को दिया पोज

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आर्यन खान गाड़ी से उतरते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो थोड़ा रुककर मीडिया को पोज देते हैं और फिर वहां से निकल जाते हैं. स्टारकिड ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कलर का सूट पहना था. वो बेहद हैंडसम लग रहे थे. फैंस को उनका अंदाज पसंद आ रहा है. हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की. एक यूजर ने लिखा- बाप की तरह बेटा. एक और यूजर ने लिखा, बिल्कुल शाहरुख की कॉपी लगता है. हैंडसम हंक.

https://www.instagram.com/reel/CbN2VoCq7wp/?
ब्लैक गाउन में ग्लैमरस दिखीं गौरी खान

वहीं गौरी खान ने ब्लैक गाउन से अपने लुक कंप्लीट किया जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस इवेंट में सुहाना खान और शाहरुख खान शामिल नहीं हुए. बता दें कि शाहरुख फिलहाल स्पेन में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग कर रहे है. सेट की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं जिसपर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था.

काजोल करण की दोस्ती

बता दें कि, करण जौहर और काजोल की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. उन्होंने जन्मदिन के कार्यक्रम में कैमरों के लिए पोज़ देते हुए अपनी BFF काजोल को किस किया. रेड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ओवरकोट में करण डैशिंग लग रहे थे. वहीं ब्लैक कलर के आउटफिट में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Also Read: शाहरुख खान को नहीं लगता था गौरी बन पायेंगी अच्छी मां, खुद किया था इस शो में खुलासा, VIDEO
पार्टी में पहुंचे थे ये सेलेब्स

गौरतलब है कि इस पार्टी में अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे कई चर्चित सेलेब्स इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे. कैटरीना और विक्की भी फोटोग्राफरों के लिए हाथ पकड़कर खड़े हुए और कपल गोल्स दिये. विक्की ब्लैक कलर के टक्सीडो में और कैटरीना स्काई ब्लू शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >