Arti Singh Sangeet Videos: आरती सिंह की संगीत सेरेमनी में इन स्टार्स ने जमाई महफिल, ग्रीन लहंगे में ग्लैमरस दिखी होने वाली दुल्हन

Arti Singh Sangeet Videos: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग 25 अप्रैल को शादी रचाने वाली है. बीते दिनों अभिनेत्री की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें होने वाली ब्राइड ने जमकर ठुमके लगाए.

Arti Singh Sangeet Videos: बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह नवी मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान संग धूमधाम से शादी करने वाली हैं. उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बीते दिनों संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने महफिल जमाई. होने वाले दुल्हा-दुल्हन भी ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट हुए. उन्होंने पैपराजी संग पोज दिए और एक दूसरे को किस भी किया. अपने स्पेशल डे के लिए आरती सिंह ने ग्रीन कलर का स्लीवलेस लहंगा चुना. इसमें अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही थी. वहीं उनके मंगेतर ने व्हाइट और ब्लैक कलर का शेरवानी पहना था.


आरती सिंह ने अपनी संगीत सेरेमनी में जमकर लगाए ठुमके
आरती सिंह एक एक्साइटेड ब्राइड है और वह अपनी प्री-वेडिंग फंक्शन में जमकर मस्ती कर रही हैं. होने वाली दुल्हन ने ‘आंगन गलियां चौबारा छोड़ चली बचपन सारा’ और ‘मुझे साजन के घर जाना है’ जैसे गानों पर धमाकेदार डांस किया. फैंस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ”आरती और दीपक एक दूसरे के साथ काफी प्यार लग रहे हैं… कपल को किसी की नजर न लगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आरती कितनी प्यार करने वाली है, वो दीपक को कितने अच्छे से ट्रीट कर रही हैं.”


आरती की संगती सेरेमनी ने बिग बॉस 13 के स्टार्स ने की शिरकत
बिग बॉस 13 अब तक के सबसे पसंदीदा सीजन में से एक रहा है. ऐसे में आरती सिंह के स्पेशल डे को खास बनाने के लिए उस सीजन के कई सेलेब्स पहुंचे. हिंदुस्तानी भाऊ, देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर रश्मि देसाई, विशाल आदित्य सिंह, माहिरा शर्मा और शेफाली जरीवाला ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इसके अलावा कशमीरा शाह अपने दोनों बेटे को साथ ब्लैक साड़ी ने हमेशा की तरह ग्लैमरस लग रही थी. अपनी दोस्त की खुशियों में शामिल होने के लिए करण सिंह ग्रोवर भी पहुंचे. बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी 25 अप्रैल 2024 को इस्कॉन मंदिर में होगी.

Also Read- VIDEO: आरती सिंह को लगी उनके पिया के नाम की हल्दी, होने वाले पति संग खूब लगाये ठुमके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >