'मुझे बदनाम करके खुद को सती-सावित्री साबित करना चाहती है', Rashami Desai के आरोपों पर Arhaan Khan ने तोड़ी चुप्पी

Rashami Desai ने अरहान को लेकर लाइव चैट में कई बातें कहीं थी. अब अरहान ने खुद इस पर अपना रिएक्शन दिया है और उन्होंने रश्मि को लेकर कई बातें साफ कर दी हैं.

पिछले कुछ दिनों से टीवी एक्टेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. पहले खबर आई थी कि रश्मि के एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान (Arhaan Khan) ने उनके बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपये निकाले हैं. जिसके बाद हाल ही में रश्मि ने अरहान को लेकर लाइव चैट में कई बातें कहीं थी. अब अरहान ने खुद इस पर अपना रिएक्शन दिया है और उन्होंने रश्मि को लेकर कई बातें साफ कर दी हैं. उन्होंने कहा वह हमदर्दी के लिए वुमन कार्ड खेल रही हैं.

Also Read: Genda Phool गाने पर Rashami Desai का जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस दीपिका और देवोलीना ने भी परफॉर्मेंस से लगाई आग, VIDEO

द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में अरहान खान ने रश्मि देसाई को लेकर कई बातें की. अरहान ने कहा, ‘उन्होंने माना कि हम लिव-इन रिलेशनशिप में थे. तो, वह उस समय क्यों खामोश थीं जब बिग बॉस हाउस में उनके घर की चाबियों का जिक्र आया? तब क्यों नहीं कहा हम एक साथ रहते हैं? मेरे पर उनका फायदा उठाने का आरोप लग रहा है, यहां तक कि मेरे परिवार को भी इस विवाद में घसीटा गया. मैं साफ करना चाहूंगा कि मेरा परिवार कभी भी रश्मि देसाई के घर में नहीं रहा. इसकी वजह है कि वह मेरी इस रिलेशनशिप के खिलाफ थे. मैं इस पर अभी तक इसलिए खामोश था कि मैं बातों को सार्वजनिक तौर पर नहीं लाना चाहता था.’

अरहान खान ने बैंक स्टेटमेंट को लेकर भी अपनी राय रखी. वह बोले, ‘उन्होंने इस मामले में तिल का ताड़ बनाया और मुझ पर 15 लाख की हेराफेरी का आरोप लगाया. आप जानते हैं अगर उनके द्वारा साइन किया गया चेक नहीं है तो मैं उनके बैंक से एक रुपये भी नहीं निकाल सकता. मैं उनके बिहाफ पर इसे साइन नहीं कर सकता. अगर बेनामी आठ लाख रुपये के हस्तांतरण की बात है तो यह पैसे रश्मि के चार्टर्ड एकाउंटेंटो को गए हैं. मेरे पास अपने दावे के पुख्ता सुबूत हैं. मैंने उनके इशारे पर काम किया और बिग बॉस में जाने से पहले जिन लोगों को देने के लिए कहा था, उन्हें ही दिया.

यह आरोप एकदम निराधार हैं. यह मुझे बदनाम करने और खुद को सती सावित्री बताने के लिए है. वह हमदर्दी के लिए वूमन कार्ड खेल रही हैं. यही वह घर के अंदर भी कर रही थीं.’

Also Read: Lockdown में वायरल हो रहा Amrapali Dubey का डांस वीडियो, बोल्ड अदाओं से लगा रही आग

बता दें कि रश्मि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अरहान को फोन गिफ्ट किया था और उस फोन पर अपना थंबप्रिंट लगाया था. इस पर अरहान ने कहा, ‘रश्मि ने मुझे कभी फोन नहीं दिया. हां, मेरे फोन में रश्मि का थंबप्रिंट था क्योंकि रश्मि अपने पास्ट की वजह से मुझे लेकर इंसिक्योर थी. हालांकि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >