क्या कार्तिक आर्यन और श्रीलीला हैं बी टाउन के नए कपल, एक्टर की मां ने दिया बड़ा हिंट

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाम बटोर रही है. अब एक्टर की मां ने इन अफवाहों को आग दे दिया है.

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उन्होंने IIFA 2025 अवार्ड्स में हिट फिल्म भूल भुलैया 3 में रूह बाबा के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. यह फिल्म कार्तिक के करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर उनकी सबसे बड़ी सफलता बन गई. अब फैंस उनकी अगली फिल्म आशिकी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन की मां ने एक्टर की डेटिंग को लेकर दिया हिंट

अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा में कार्तिक के साथ साउथ की अभिनेत्री श्रीलीला भी नजर आएंगी. इस जोड़ी ने न केवल अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के लिए बल्कि ऑफस्क्रीन भी चर्चा बटोरी है. ऐसी रूमर्स है कि स्टार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अफवाहों को और हवा देते हुए, कार्तिक की मां ने हाल ही में एक बयान दिया, जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

क्या कार्तिक आर्यन और श्रीलीला कर रहे हैं डेट

कार्तिक की मां माला तिवारी जयपुर में IIFA सिल्वर जुबली समारोह में शामिल हुईं, जहां उनके बेटे कार्तिक ने करण जौहर के साथ शो को होस्ट किया. जब निर्देशक ने पूछा कि वह अपनी होने वाली बहू में क्या चाहती हैं, तो कार्तिक की मां के जवाब ने सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने कहा, “परिवार की मांग एक बहुत अच्छी डॉक्टर की है.” नेटिजंस ने तुरंत उनके बयान को श्रीलीला के साथ जोड़ा. जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि श्रीलीला भी डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं.

कार्तिक की फैमिली पार्टी में नजर आई थी श्रीलीला

हाल ही में, कार्तिक के पारिवारिक समारोह में श्रीलीला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में, वह अन्य मेहमानों के साथ डांस करती और घर की पार्टी में मौज-मस्ती करती नजर आईं. कार्तिक और श्रीलीला निर्देशक अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा में अभिनय करेंगे, जिसे टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार की ओर से निर्मित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >