Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे संग किया मारपीट, बिग बॉस ने आधी रात को किया एलिमिनेट

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट अर्चना गौतम और शिव ठाकरे अक्सर किसी न किसी वजह से आपस में भिड़ते रहते हैं. अब दोनों की ये जुबानी जंग मारपीट में बदल गई. जिसके बाद बिग बॉस ने बिना देर किए अर्चना को बाहर का रास्ता दिखा दिया.

बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच सीजन की सबसे बड़ी लड़ाई देखी गई. दोनों के बीच मामला इतना बिगड़ गया कि अर्चना को शो से बाहर कर दिया गया है. हालांकि, यह बिग बॉस नहीं बल्कि शिव ठाकरे का फैसला था. शो के करीबी सूत्रों ने बताया कि अर्चना और शिव के बीच पहले तो बहस शुरू हुई. बाद में अर्चना शिव पर भद्दे कमेंट करती रही हैं. ऐसा पहले भी कई मौकों पर हो चुका है. कुछ ऐसा ही हुआ जब अर्चना गौतम ने एक बार फिर शिव के खिलाफ आपत्तिजनक और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी की. उनकी जुबानी जंग देखते ही देखते लड़ाई में बदल गई.

अर्चना हुए एविक्ट

अर्चना ने अपना आपा खो दिया है और शिव पर अक्रामक रुप से हमला कर दिया. जिसके बाद शिव ने कैमरे के सामने उनकी गर्दन पर चोट के निशान दिखाए. मामला बिगड़ते देख बिग बॉस ने दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाया और शिव को बिग बॉस ने फैसला लेने के लिए कहा. शिव ने अर्चना को घर से निकालने का फैसला किया. नेता से अभिनेत्री बनी ने यह कहते हुए गुहार लगाई कि वह घर नहीं जाना चाहती हैं और उनके माता-पिता उन्हें बिग बॉस में देखना चाहते हैं, लेकिन शिव ने पहले ही अपना मन बना लिया था.

https://www.instagram.com/p/Ckv_6bxjI9N/?hl=en
Also Read: Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने इस वजह से शालीन भनोट को कहा घटिया, BB के घर से ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड
घर के अंदर आ सकती है अर्चना

इधर घरवाले जिसमें निमृत अलहुवाली, शालीन भनोट और अन्य सहित घरवाले अर्चना के विरोध में खड़े हुए. उन्होंने कहा कि घर के अंदर किसी को भी शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं है. शालीन को यह कहते हुए सुना जाएगा कि या तो अर्चना को घर से निकाल देना चाहिए और उन सभी को हटा देना चाहिए. इधर अर्चना को रोते हुए देखा जा सकता है. ऐसी खबरें आई हैं कि अर्चना घर के अंदर वापस आ सकती हैं, क्योंकि उन्हें एक होटल में रुकने के लिए कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >