Masakali के नये वर्जन पर फैंस से बोले AR Rahman- ओरिजिनल गाना सुनें

Masakali 2.0- इस गाने को लेकर एआर रहमान ने अपना रिएक्शन दिया है. उनकी बातों से ऐसा लगता है कि वो इस गाने के नये वर्जन से खुश नहीं है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) स्टारर ‘मसकली 2.0 (Masakali 2.0) रिलीज हो चुका है. अब इस गाने को लेकर एआर रहमान (AR Rahman) ने अपना रिएक्शन दिया है. उनकी बातों से ऐसा लगता है कि वो इस गाने के नये वर्जन से खुश नहीं है.

Also Read: Masakali 2.0: आग लगा रही है तारा और सिद्धार्थ की जोड़ी, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

ए आर रहमान ने ट्वीट कर लिखा- Enjoy the original #Masakali. इसी के साथ ए आर रहमान ने ये भी बताया कि गाने को बनाने में बहुत मेहनत लगी थी. ए आर रहमान के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया जा रहा है वो मसकली के रीमिक्स वर्जन से खुश नहीं हैं.

वहीं, लिरिसिस्ट प्रसून जोशी ने भी गाने के रीमेक पर नाराजगी जताई है. उन्होंने लिखा, “मसकली को मिलाकर दिल्ली-6 के सभी गाने दिल के काफी करीब हैं. यह देखकर काफी दुख हुआ कि ए आर रहमान, प्रसून जोशी और सिंगर मोहित चौहान के ओरिजिनल गाने को बदल दिया गया. आशा करता हूं कि फैंस इसकी वास्तविकता के साथ खड़े होंगे.

मसकली गाना 2009 में आई फिल्म ‘दिल्ली 6’ (Delhi 6) का गाना मसकली का रीमीक्स वर्जन है. इस गाने को तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने गाया है. गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. गाने की खास बात ये है कि पूरा सॉन्ग एक ही कमरे में शूट हुआ है. दोनों स्टार एक ही कमरे में डांस-रोमांस करते दिखे. सॉन्ग में तारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री भी देखने को मिली.

वहीं, सिद्धार्थ और तारा को फिल्म ‘मरजावां’ में एक साथ देखा गया था. इस फिल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख विलेन के रोल में थे. इसमें तारा की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी और दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पायी थी.

गौरतलब है कि मसकली गाना दिल्ली 6 का है और यह गाना अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया था. इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था और इसे प्रसून जोशी ने लिखा था. फिल्म की कहानी देश की राजधानी दिल्ली पर आधारित थी. दिल्ली 6 के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा थे. ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ था और आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >