Anurag Kashyap की बेटी आलिया ने बताया ब्वॉयफ्रेंड संग कैसा होता है डेली रूटीन, शेयर किया बेडरूम VIDEO

निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने वीडियो पोस्ट कर अपने डेली रूटीन के बारे में फैंस को बताया है. इसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिख रही है.

निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया. आलिया ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें भी फैंस के साथ शेयर की थी. आलिया एक ब्लॉगर है और यूट्यूब पर अपने वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी लाइफ के बारे में अपडेट करती रहती है. अब लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर उन्होंने अपना डेली रूटीन के बारे में बताया है.

आलिया कश्यप के इस वीडियो में उनके ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगॉयर भी है. वीडियो में वो कहती है कि आपको मेरे और शेन के व्यक्तित्व के बीच बहुत भारी अंतर देखने को मिलेगा क्योंकि मैं हमेशा सोती हूं और वह जल्दी उठता है, अपना काम करता है. वो कहती है आपको देखने को मिलेगा कि हर दिन हमारी सुबह कैसी होती है.

शेन 9.15 बजे उठते है और धूप आने के लिए लिविंग रूम के पर्दे खोल देते है. आमतौर पर कुछ चीजें होती हैं जो मैं हर सुबह करता हूं. मैं अपनी सुबह के अच्छे समय के लिए ध्यान लगाऊंगा, जैसे एक घंटे से अधिक. बहुत सारा पानी पीना वास्तव में महत्वपूर्ण है, खासकर सुबह के समय. उन्होंने अपना हारमोनियम भी बजाया.

Also Read: Human Web Series: शेफाली शाह को KISS करने पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी- डर था कहीं…

आलिया 10.30 बजे के करीब उठती है और वह बताती हैं कि बेड छोड़ने में उन्हें थोड़ा वक्त लग जाता है. वह कहती है, ‘मैं 20 मिनट बेड पर लेटी रहती हूं जब तक कि मेरी आंखें ठीक से खुल ना जाएं और मेरे पास एनर्जी ना हो, मैं अपने फोन पर मैसेज के जवाब देती हूं या इंस्टाग्राम पर कुछ रील देखती हूं.‘

https://www.instagram.com/p/CYgg0ClPieX/

आलिया कहती है, ‘हर सुबह मेरे जागने के बाद शेन 10 मिनट के लिए बिस्तर पर सो जाता है और फिर हम एक दूसरे से गले लगते हैं, सपनों के बारे में बातें करते हैं.‘ बता दें कि कुछ दिन पहले ही आलिया ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया था. स्टारकिड ने फोटोज भी शेयर किया था, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >