Anupamaa Spoiler Alert: बा ने इनविटेशन कार्ड फाड़ा, भूमि पूजन में नहीं जाने को लेकर कह दी ये बात

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. शो में दिखाया जाएगा कि बा अनुपमा के साथ भूमि पूजन में जाने से सारे घरवालों को मना करती है. अब देखना होगा कि अनुपमा का साथ कौन- कौन देता है.

Anupamaa Spoiler Alert: सुपरहिट सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है. अनुपमा राखी दवे को उनके पैसे लौटा देती है और ये पैसे उसने अनुज से लिए थे. इस बात से बा और वनराज काफी नाराज हो जाते है. वहीं, अनुज अनुपमा को एक इनविटेशन कार्ड देता है जिसमें अनुपमा का नाम लिखा रहता है. ये देखकर वो काफी खुश हो जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा वो इनविटेशन कार्ड और मीठा बनाकर बा को देती है. बा इसपर भड़क जाती है कि उसने एक पराये मर्द की रसोई में जाकर वहां से हलवा बना कर लाई है. बापूजी बात को संभालते हुए कहते है कि उन्होंने जिद्द की थी अनुज के घर पर मीठा बनाने के लिए.

अनुपमा बा को सॉरी बोलती है और सारे परिवार को भूमि पूजन में चलने के लिए कहती है. बा को वो भूमि पूजन के लिए कार्ड देती है और बा अनुपमा का नाम अनुज के साथ देखकर काफी गुस्सा हो जाती है. बा कार्ड को फाड़कर फेंक देती है. बा अनुपमा से कहती है कि तुम्हें शर्म नहीं आती कि पराए मर्द के साथ अपना नाम लिखवा कर सबको कार्ड दे रही हो.

Also Read: अगर आर्यन खान- काजोल की बेटी न्यासा के साथ भाग जाए तो? किंग खान ने दिया था ये जवाब

बा पूरे घर वालों से कहती है कि अनुपमा के साथ उस भूमि पूजन में कोई नहीं जाएगा. अगर कोई जाता है तो वो उससे जिंदगी भर बात नहीं करेगी. अब देखना होगा कि अनुपमा की इस खुशी में कौन- कौन शरीक होता है. क्या हर बार की तरह समर और किंजल उसके साथ खड़े होते है. ये देखना दिलचस्प होगा.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि बापूजी अनुज के घर होते है और वहां अनुपमा को भी बुला लेते है. अनुज इनविटेशन कार्ड देता है, जो उन दोनों के फाइव स्टार होटल का होता है. इसके भूमि पूजन के कार्ड पर अनुज के साथ अनुपमा का भी नाम लिखा होता है.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ का बॉस लेडी अवतार वायरल, फोटोज पर फैंस फिदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >