Anupamaa फेम पारस कलनावत का रातोंरात खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, एक्टर ने कहा- नंदिनी के जाने के बाद…

मेकर्स की मानें तो पारस कलनावत ने सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को बिना बताए साइन कर लिया है. शो के निर्माता राजन शाही ने एक बयान में कहा, “हम एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को एंटरटेन नहीं करेंगे. हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”

सीरियल अनुपमा में समर का किरदार निभा रहे पारस कलनावत (Paras Kalnawat) सुर्खियों में आ गये हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने पारस को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बताया जा रहा है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया है. पारस शो में रुपाली गांगुली के बेटे का किरदार निभाते हैं. उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है लेकिन अब वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे. इसे लेकर मेकर्स ने बयान भी जारी किया है.

बिना बताए साइन किया झलक दिखला जा

मेकर्स की मानें तो पारस ने सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को बिना बताए साइन कर लिया है. शो के निर्माता राजन शाही ने एक बयान में कहा, “हम एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को एंटरटेन नहीं करेंगे. हमने एक अभिनेता के रूप में उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है. हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”

पारस कलनावत ने किया ये दावा

निर्माताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पारस कलनावत ने दावा किया कि जब निर्माताओं ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया तो उन्होंने झलक दिखला जा 10 को साइन नहीं किया था. बॉम्बे टाइम्स से उन्होंने कहा, “मैं झलक पर अपनी नई यात्रा की इंतजार कर रहा हूं … लेकिन जब मीडिया में खबर सामने आई तो मैंने झलक को साइन नहीं किया था. लेकिन मेकर्स को लगा कि डांस रियलिटी शो को हामी भरने से पहले मैंने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी. मैं उनकी बात समझ सकता हूं कि झलक… ऑफर पर विचार करने से पहले मुझे उनकी अनुमति लेनी चाहिए थी या उनसे सलाह लेनी चाहिए थी.”

नंदिनी के जाने के बाद मेरे किरदार के लिए कुछ है ही नहीं

इसी इंटरव्यू में पारस ने कहा कि वह शो में फैमिली मेंबर नहीं बनना चाहते. उन्होंने कहा,“मेरे किरदार समर को पिछले एक साल से शो में कुछ नहीं करना पड़ रहा था. नंदिनी (अनाघा भोसले) के किरदार के बाहर होने के बाद, मेरे किरदार को शायद ही कुछ करना था. फिर शो में कई नए किरदारों को पेश किया गया और फोकस एक और नए परिवार पर चला गया. मैं शो में कुछ भी नहीं करते हुए बैकग्राउंड में सिर्फ परिवार के सदस्यों के साथ खड़े नहीं होना चाहता था. मैं समझ सकता हूं कि आपके पास कुछ महीनों के लिए एक ट्रैक है और फिर अन्य लोग ध्यान में आते हैं. लेकिन मैं वाकई नहीं बढ़ रहा था.”

Also Read: शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने जारी किया बयान, बताया वायरल तस्वीरों का सच
अनघा भोंसले ने छोड़ दिया है ‘अनुपमा’

गौरतलब है कि, कुछ समय पहले ही शो में नंदिनी का किरदार निभानेवाली अनघा भोंसले ने शो को अलविदा कह दिया था. हालांकि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से खुद को दूर कर लिया है और अध्यात्म का रास्ता चुन लिया है. वो शो में पारस कलनावत का लव इंटरेस्ट नंदिनी का किरदार निभाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >