Anupamaa की काव्या और वनराज ने हाथों में हाथ डाले किया रोमांटिक डांस, क्या अब नहीं होगा दोनों का तलाक?

मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले डांस करते दिख रहे है.

Anupamaa: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी में सबसे आगे है. शो में अनुपमा की सौतन का रोल काव्या यानी मदालसा शर्मा निभा रही हैं. मदालसा ने नया वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो वनराज यानी सुधांशु पांडे के साथ डांस करती दिख रही है. वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे है.

मदालसा शर्मा ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, तेरे आने से मैंने जाना की, तू ही जीने का है बहाना. दरअसल, ये एक सॉन्ग के लाइन्स है, जो वीडियो के बैकग्रांउड में बज रहा है. मदालसा रेड आउटफिट में दिख रही है और सुधांशु पांडे ने ब्लू शर्ट और क्रीम कलर का पैंट पहना हुआ है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे रोमांटिक अंदाज में हाथों में हाथ डाले डांस कर रहे है. फैंस दोनों की केमेस्ट्री देखकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, प्लीज वनराज काव्या से तलाक मत लो. एक अन्य यूजर ने लिखा वान्या की ये जोड़ी बनी रही. कई यूजर्स ने इसपर हार्ट भी बनाया.

Also Read: KBC 13: हॉट सीट पर नजर आएंगे जेठालाल और बाबूजी, अमिताभ बच्चन ने पूछा- क्या बाबूजी आपको डांटते है? VIDEO

सुधांशु पांडे ने बीते दिन अपनी शादी की सालगिरह मनाया. इस दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी मोना पांडे के साथ पुरानी फोटो शेयर की. तसवीर में सुधांशु ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है जबकि उनकी पत्नी रेड सलवार-सूट में दिख रही है. इसके कैप्शन में एक्टर ने मोना को उसका हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया कहा.

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो बा और बाबूजी की शादी का 50वीं सालगिरह के बीच में काव्या शाह हाउस को दोबारा से बाबूजी के नाम कर देती है. वनराज ये सब हो जाने के बाद काव्या को तलाक के पेपर्स देता है. इसे देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाते है. काव्या इसका सारा दोष अनुपमा के सिर पर डाल देती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >