Anupama: क्या लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा शो में लेंगी एंट्री, इस नाम पर भी हो रही चर्चा

अनुपमा में लीप आने की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. अब खबरें आने लगी है कि ये एक्टर या एक्ट्रेस लीप के बाद शो का हिस्सा हो सकते हैं. अब शिवांगी जोशी का भी नाम सामने आ रहा है.

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा को दो मुख्य किरदारों ने अलविदा कह दिया है. वनराज के रोल में दिख रहे सुधांशु पांडे के जाने से फैंस काफी मायूस हो गए. उसके बाद काव्या का रोल प्ले कर रही मदालसा शर्मा ने भी शो को छोड़ दिया. दोनों के जाने से दर्शक खासा नाराज दिखे. वहीं, इस बीच सोशल मीडिया में खबरें चल रही है शो में 10-15 साल का लीप आएगा और नये कास्ट की एंट्री होगी. इसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम नायरा यानी शिवांगी जोशी शो का हिस्सा बनेंगी और अहम किरदार निभाते दिखेंगी.

क्या शिवांगी जोशी लेंगी अनुपमा में एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी ने सात साल तक शो में नायरा की भूमिका निभाया था. उनके किरदार को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को ऐसी खबरें है कि एक्ट्रेस को अनुपमा के लिए अप्रोच किया गया है. मदालसा शर्मा ने कंफर्म कर दिया है कि शो में 10-15 साल का लीप आ रहा है. ऐसे में चर्चा है कि शिवांगी, आध्या का किरदार निभाते दिख सकती हैं. जूम टीवी के यूट्यूब की एक रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें अप्रोच किया गया है. फिलहाल मेकर्स और एक्ट्रेस ने इसपर कुछ कहा नहीं है और ना ही कुछ कंफर्म हुआ है. इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त ही बता पाएगा.

इस नाम पर भी हो रही सोशल मीडिया पर चर्चा

वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चा है कि अनुपमा में लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस कांची सिंह शामिल हो सकती है. उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है. तो फिलहाल दर्शकों को सच्चाई जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. वहीं, शो के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि तोशू सारे बा के गहने चुरा लेता है. तोशू बड़ी चालाकी से गहने चुराने का आरोप सागर पर लगा देता है.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >