Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएंगे दोनों मिलकर

सीरियल ‘अनुपमा’ में 15 साल का लीप आ गया है. अब शो में आध्या के रोल में अलीशा परवीन दिख रही है. कौन है अलीशा, ये फैंस जानना चाहते हैं. ऐसे में आपको हम उनके बारे में बताते है.

Anupama: स्टार प्लस पर सीरियल ‘अनुपमा’ साल 2020 में शुरू हुआ था. सीरियल में अनुपमा का किरदार रूपाली गांगुली निभाती है. शो जब से शुरू हुआ था, तब से ही दर्शकों का फेवरेट बन गया था. सीरियल में अबतक तीन लीप आ चुके हैं और अब एक और लीप आया है, जिसमें नये किरदारों की एंट्री हुई है. प्रोमो में आध्या का चेहरा रिवील हो चुका है, जिसका रोल अलीशा परवीन निभा रही है. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि अलीशा परवीन कौन है.

राजन शाही के शो में हुई अलीशा परवीन की एंट्री

सीरियल अनुपमा की कहानी लीप के बाद काफी आगे बढ़ गई है. सारे बच्चे अब बड़े हो गए है और अनु बूढ़ी हो गई है. आध्या का रोल पहले औरा भटनागर निभाती थी और अब ये किरदार अलीशा परवीन प्ले कर रही है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अभी भी अहमदाबाद के शाह हाउस में पाखी, तोशू, किंजल, बा और बाबूजी के साथ रह रही है. हालांकि अनुज की झलक शो में नहीं दिखी है और वो गायब दिखा है. जबकि आध्या गुजरात के द्वारका में रहती है. वो एक ट्रैवल गाइड है.

कौन है नयी आध्या

नयी आध्या का नाम अलीशा परवीन है. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, अलीशा का जन्म 4 जुलाई 1998 को कोलकाता में हुआ है. उसकी उम्र 25 साल है. एक्ट्रेस ने कुर्बान हुआ, उडारियां, गठबंधन और मुस्कुराने की वजह तुम हो जैसे शोज में काम कर चुकी है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म तलवार और अमेजन मिनीटीवी वेब सीरीज स्कूल फ्रेंड्स में भी काम किया हुआ है. इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद खूबसूरत तसवीरें मौजूद है, जिसमें वो अलग-अलग आउटफिट में नजर आ रही है. उनके इंस्टा पर 368k से ज्यादा फॉलोअर्स है.

Also Read- Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएगी दोनों मिलकर

Also Read Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >