Anupama Upcoming Twist: अनुज को फिर याद करेगी अनुपमा, राही को बाथरूम के पास छेड़ेगा ये शख्स, कौन करेगा बचाव

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि राही को एक शख्स बाथरूम के पास छेड़ेगा. अनु उसे बचाने के लिए आगे आएगी और उस शख्स पर बरसेगी. इसी बीच डांडिया प्रोग्राम के दौरान वह अनुज को भी याद करेगी.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अनु बताती है कि गुजरात में काफी धूमधाम के साथ नवरात्रि सेलिब्रेट किया जाता है. वे लोग भी डांस करने की प्लानिंग करते हैं. हालांकि लीला सबको कहती है कि वह ज्यादा नहीं नाचे, नहीं तो ट्रिप का मजा खराब हो जाएगा और अगली सुबह उठा नहीं जाएगा. अनु डांडिया के आनंद में अनुज की उपस्थिति को याद करती है और उसे मिस करती है.

अनुपमा ने अपने ग्रुप का नाम रखा दबंग महिलाएं

अनुपमा ने अपने ग्रुप का नाम दबंग महिलाएं रखा है, तभी फ्रेम में ख्याति और मीता की एंट्री करती हैं. पराग कहता है कि कुछ लोगों को लग सकता है कि ख्याति प्रोब्लम क्रिएट करेगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा. अनु भी कहती है कि सबकुछ अच्छा हो जाएगा, खासकर प्रार्थना के लिए. इसी बीच, लीला और सरिता इस बात पर झगड़ती हैं कि आगे की सीट पर कौन बैठेगा, जिससे अनुपमा को उन्हें बारी-बारी से बैठने का आइडिया देगी.

रोड ट्रिप में राही के साथ होगा ये हादसा, बचाव में आएगी अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जैसे ही बस अचानक रुकती है, राही अपना बैलेंस खो देती है और एक सीट पर गिर जाती है. अनु यह देखकर उसे ध्यान रखने के लिए कहती है. देविका मौके का फायदा उठाकर कहती है कि वह राही के बगल में बैठ जाए. अनु अपनी बेटी के पास बैठती है. इधर बाथरूम के पास एक शख्स राही को परेशान करता है. अनुपमा तुरंत अंदर आती है, लेकिन वह आदमी घमंड से हाथ उठाता है, उसे धमकाता है. मामला बिगड़ने से पहले, देविका, प्रीत और किंजल दौड़कर अंदर आती हैं और अनुपमा के साथ खड़ी हो ती है. वह उस आदमी को हाथ नीचे करने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >