Anupama Upcoming Twist: अनुपमा का कैफे इस वजह से होगा हाउसफुल, खाली कैफे देख प्रेम को होगी जलन

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनु के कैफे में भारी भीड़ जमा होगी. जिससे प्रेम को काफी जलन महसूस होगा. वह अंदर ही अंदर टूट जाएगा.

Anupama Upcoming Twist: राजन शाही के शो अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां अनु और प्रेम आमने-सामने हैं. हाल के एपिसोड्स में दिखाया गया कि प्रेम और राही ने अनुपमा के सामने अपना नया कैफे शुरू किया है. शुरुआत में यह सिर्फ एक हेल्दी कॉम्पिटिशन जैसा लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे यह मुकाबला तनाव में बदलता जा रहा है. रिश्तों के बीच अब अहंकार और जलन भी शामिल होने लगी है.

कैफे को चलाने के लिए अनुपमा उठाएगी ये बड़ा कदम

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स में कहानी बड़ा मोड़ लेने वाली है. दर्शक देखेंगे कि अनुपमा अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक खास मल्टी-स्टेट फूड फेस्टिवल का आयोजन करती है. इस इवेंट में वह अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगी और पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर देंगी.

अनुपमा के कैफे में लगेगी भारी भीड़

फूड फेस्टिवल के दौरान वह ग्राहकों को देशभर के मशहूर व्यंजन परोसती दिखाई देगी. कहीं राजस्थानी थाली का स्वाद होगा तो कहीं पंजाबी और बंगाली खाने की खुशबू लोगों को आकर्षित करेगी. स्वादिष्ट खाने के साथ पारंपरिक सजावट ग्राहकों का दिल जीत लेगा. अनुपमा का यह अनोखा आइडिया लोगों को इतना पसंद आएगा कि वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ेगी. हर तरफ सिर्फ अनुपमा के फूड फेस्टिवल की चर्चा होगी. ग्राहक खाने के साथ-साथ पूरे सांस्कृतिक माहौल का भी आनंद लेते नजर आएंगे. इस सफलता से अनुपमा की लोकप्रियता और बढ़ जाएगी.

अनुपमा को देखकर प्रेम को होगी जलन

दूसरी तरफ प्रेम का कैफे लगभग खाली दिखाई देगा. अनुपमा की बढ़ती सफलता देखकर वह अंदर ही अंदर टूटने लगेगा. अपने सामने ग्राहकों को अनुपमा की तरफ जाता देख उसका आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगेगा. कहानी में अब बिजनेस कॉम्पिटिशन के साथ इमोशनल संघर्ष भी बढ़ता जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या प्रेम अपनी जलन पर काबू पाकर अनुपमा की मेहनत को समझ पाएगा या फिर यह मुकाबला परिवार में और बड़ी दरार पैदा करेगा.

यह भी पढ़ें- देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >