Anupama Upcoming Episode : अनुपमा काव्या को अपने घर पर रखने के लिए हुई राजी, वनराज के सामने रखी ये शर्त!

Anupama Upcoming Episode : अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. काव्या के साथ हुए हादसे के बाद वनराज और अनुपमा उसे अपने घर ले आए है. बा काव्या के आने से काफी परेशान है. उन्हें लग रहा है कि इस बार जरूर काव्या फिर से कोई नया हंगामा करने वाली है. वहीं काव्या वनराज से शादी करने के लिए कहती है.

Anupama Upcoming Episode : अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. काव्या के साथ हुए हादसे के बाद वनराज और अनुपमा उसे अपने घर ले आए है. बा काव्या के आने से काफी परेशान है. उन्हें लग रहा है कि इस बार जरूर काव्या फिर से कोई नया हंगामा करने वाली है. वहीं काव्या वनराज से शादी करने के लिए कहती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या के आने से बा और समर अनुपमा से बात करते है. अनुपमा दोनों को ये कह कर चुप करा देती है कि उसने इंसानियत के नाते उसकी मदद की है. वनराज उन सबकी बात सुन लेता है. वनराज सबसे कहता है कि काव्या के पास कोई घर नहीं है और हमलोगों के पास कोई घर नहीं है. जब घर मिल जाएगा तो हमलोग यहां से चले जाएंगे.

अनुपमा कहती है कि बा औऱ बाबूजी को कोई दिक्कत नहीं है तो उसे भी कोई प्रॉब्लम नहीं है. अनुपमा कहती है कि अगर काव्या की वजह से अगर कोई मुसीबत मेरे परिवार पर आई तो वो कुछ भी बर्दाशत नहीं करने वाली. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज काव्या को फोन करता है, जिसे कोई और उठाता है. वो बताता है कि काव्या के साथ कुछ हुआ है. जिसे सुनकर वनराज भागते हुए काव्या के घर जाता है. साथ में उसके अनुपमा भी जाती है. घर जाने पर दोनों देखते है कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और काव्या एक किनारे बैठी हुई है.

Also Read: Anupama Written Update : अनुपमा के घर में काव्या की इंट्री, वनराज से शादी करने के लिए बोला ऐसा झूठ!

काव्या से बार-बार अनुपमा पूछती है, लेकिन वो कुछ नहीं बताती. इधर घर पर किंजल और पारितोष वनराज के फोन पर काव्या के मैसेज पढ़ लेते है. काव्या उन लोगों को बताती है कि उसके साथ कुछ बुरा हुआ है. अनुपमा उसे अपने घर पर लेकर जाती है. बा उसे घर पर देखकर परेशान हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >