Anupama: श्रुति के गले में अनुपमा वाला मंगलसूत्र देख भड़का अनुज, रिएक्शन देख हुई शॉक्ड

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि श्रुति, अनुपमा का मंगलसूत्र पहन लेती है, जिसे देखकर वो काफी गुस्सा हो जाता है. ये मंगलसूत्र, अनुपमा को अनुज ने पहले गिफ्ट किया था.

Anupama: शो अनुपमा में खूब सारा ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के सीरियल में दिखाया जा रहा है कि जब से शाह अमेरिका शिफ्ट हुए है, तब से ही अनु की जिंदगी में नये दिक्कतें आने लगी है. एक बार फिर से अनुपमा को वनराज और बा के ताने मिल रहे हैं. वहीं, होली पार्टी में अनुपमा के हाथ तोशू आ जाता है और वो उसे पुलिस स्टेशन ले जाती है. वनराज और बा उसको ऐसा नहीं करने के लिए कहते है.


जेल से बाहर आया तोशू
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने बेटे तोशू को जेल भेज देती है. इस बात को अनुपमा को दुख होता है. अनु को इस बात का दिलासा है कि उसने जो किया वो सही किया है. लेकिन उसका मां वाला दिल इस बात से काफी परेशान है. इस बारे में वो सोचती रहती है तभी तोशू आ जाता है. तोशू को देखकर वो चौंक जाती है. वो सबको बताता है कि उसे बेल मिल गई है और अनुज ने उसे जमानत दिलवाई है. इस फैसले से अनु खशी नहीं होती है. उसे लगता है कि तोशू अपनी गलतियों से कभी नहीं सीखने वाला.


श्रुति ने पहना अनुपमा वाला मंगलसूत्र
वहीं, श्रुति पर अनुज काफी गुस्सा हो जाता है. दरअसल, श्रुति, अनुपमा का मंगलसूत्र पहन लेती है, जिसे देखकर वो काफी गुस्सा हो जाता है. ये मंगलसूत्र, अनुपमा को अनुज ने पहले गिफ्ट किया था. जैसे ही वो वहीं मंगलसूत्र श्रुति को पहने देखता है, वो भड़क जाता है. अनुज उसके गले से मंगलसूत्र उतार लेता है और ऐसा दोबारा ना करने के लिए कहता है. अनुज कहता है अभी ये मंगलसूत्र अनुपमा का है. हालांकि श्रुति, अनुज का रिएक्शन देखकर चौंक जाता है. वहीं, यशदीप फोन पर बात करता होता है कि उन्हें किसी भी हाल में स्पाइस एन चटनी को बंद होने से रोकना है. ये बातें अनु सुन लेती है और उससे वादा करती है कि ये बंद नहीं होगा.

Anupama: अनुपमा और यशदीप को करीब देख अनुज की बढ़ी बेचैनी, तोशू को मिलेगी अपने गुनाहों की सजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >