Anupama Twist: राजा और इशानी चोरी-चुपके करेंगे रोमांस, यह शख्स अनुपमा के साथ करेगा भंडाफोड़

Anupama Twist: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि ईशानी और राजा बा के कमरे में रोमांस करते हैं. बा की अचानक नींद खुल जाती है और वह यह सब देखकर शॉक्ड हो जाती है.

Anupama Twist: स्टार प्लस का शो अनुपमा फिलहाल राही और प्रेम की शादी की तैयारियों के इर्द-गिर्द घूमता है. कोठारी और शाह परिवार इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं. हालांकि माही खुश रहने की पूरी कोशिश कर रही है. वह अब भी कहीं न कहीं प्रेम से प्यार करती है.

शाह हाउस में रहते हैं कोठारी

अनुपमा कोठारियों को लंच पर इनवाइट करती है. वे झिझक के साथ वहां पहुंचते है, लेकिन जबरदस्त इंतजाम देखकर सभी खुश हो जाते हैं. जैसे ही कोठारी जाने वाले होते हैं, उन्हें पराग बताता है कि घर में चोर घुस आया है, ऐसे में वह वहां नहीं जा सकते हैं. सुरक्षा के बारे में चिंतित होकर, वह एक होटल में रुकने का फैसला करते है, लेकिन शाह कोठारियों को अपने घर में रुकने के लिए मना लेते हैं. इस बीच, राजा उनके रुकने का फायदा उठाता है और बार-बार इशानी के करीब आने की कोशिश करता है. यहां तक ​​कि उससे किस के लिए भी पूछता है.

एक दूसरे के करीब आते हैं ईशानी और राजा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, मोती बा एक कमरे में आराम करने का फैसला करती है, जबकि अनुपमा फोन लेने के लिए वहां जाती है. इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए राजा और इशानी करीब आते हैं, उस पल में खो जाते हैं. ईशानी बिस्तर पर लेटी होती है, मोती बा को गलती से चोट लग जाती है और वह जाग जाती है, जिससे वे तीनों शॉक्ड रह जाते हैं. तभी, तनावपूर्ण स्थिति से अनजान अनुपमा मोती बा का फोन लेकर पहुंचती है. कमरे में शांति देखकर वह सवाल करती है कि क्या हुआ.

ईशानी ने अपने प्यार का किया ऐलान

आगे हम देखेंगे कि बा पूछती है कि उसके और राजा के बीच क्या चल रहा है. इससे पहले कि इशानी जवाब दे पाती, पाखी एंटर करती है और सबको बताती है कि राजा और इशानी एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. जब अनुपमा सीधे इशानी से सच्चाई के बारे में सवाल करती है, तो वह घबराकर स्वीकार करती है कि वह और राजा प्यार में है. अनु यह सुनकर अपना सिर पकड़ लेती है. क्या वह दोनों के रिश्ते को कबूल करेगी या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: शुक्रवार का दिन होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, 7 नई फिल्में-वेब सीरीज होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >