Anupama छोड़ते ही तोशु की चमकी किस्मत, इस सीरियल में आएंगे नजर, बोले- पहले ही कह सकता….

Anupama: राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा में हाल ही में 15 साल का लीप आया. जिसके बाद तोशु का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया. अब एक्टर को नया शो मिला है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा इन-दिनों ट्रेंड में है. शो ने हाल ही में 15 साल का लीप लिया है. जिसके बाद कई सारे स्टारकास्ट ने सीरियल को अलविदा कह दिया. वहीं अलीशा परवीन, शिवम खजुरिया जैसे स्टार्स की एंट्री हुई. गौरव शर्मा ने अनुपमा में नए तोशु के रूप में एंट्री किया था. उन्होंने राजन शाही की ओर से निर्मित शो में आशीष मेहरोत्रा ​​की जगह ली थी. लोकप्रिय शो में हाल ही में आए 15 साल के लीप के बाद, गौरव ने यह कहते हुए शो छोड़ दिया कि वह 21 साल के बच्चे के पिता की भूमिका नहीं निभा सकते. अब अभिनेता को एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है.

अनुपमा छोड़ने के बाद गौरव शर्मा की किस सीरियल में हुई एंट्री

गौरव शर्मा अब सरगुन मेहता और रवि दुबे के शो ‘बादलों पर पांव है’ में पैरलल लीड की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वह डेली सोप में वकील माहिर ढिल्लन का किरदार निभाएंगे. एक्टर ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”मुझे एक्टिंग का काफी शौक है और बिजी रहना पसंद है. इसलिए, जब ऑफर आया, तो मैंने दो कारणों से इसे स्वीकार कर लिया. सबसे पहले, मैं सेटअप और प्रोडक्शन हाउस की ओर आकर्षित हुआ. दूसरा शो की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है, जो मेरी जन्मभूमि है और मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है. यह सिर्फ यहां पैदा होने के बारे में नहीं है, मैं इस शहर, लोगों, भोजन को पसंद करता हूं.”

गौरव शर्मा ने कब से शुरू की शूटिंग

गौरव शर्मा ने आगे कहा, ”भले ही मेरा परिवार वर्षों पहले मुंबई चला गया, फिर भी मेरे कुछ करीबी दोस्त यहां हैं और मैं उनके साथ फिर से जुड़ने को लेकर एक्साइटेड हूं. उन्होंने आगे कहा, “इस सीरियल के कलाकार अविश्वसनीय हैं. सूरज थापर जी से लेकर शेफाली राणा जी तक हर किसी ने स्पेशल तरीके से मेरा स्वागत किया. मुझे शूटिंग शुरू किए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन मैं पहले ही कह सकता हूं कि यह एक शानदार अनुभव होगा.”

सीरियल में क्या भूमिका निभा रहे हैं गौरव शर्मा

अभिनेता ने कहा, “इस बार, मैं एक पॉजिटिव किरदार निभा रहा हूं, जो काफी फ्रेश है. माहिर चंडीगढ़ का एक आकर्षक और सफल वकील है, जो अपनी दादी के लिए काफी पॉजेसिव है. शो में जैसे ही वह बानी से मिलता है, उसके प्यार में घायल हो जाता है. वहीं अनुपमा में तोषु मूर्ख, स्वार्थी और अहंकारी था, लेकिन शो में वह कितना बदमाश था, मुझे अच्छा लगा.” अनुपमा में मनीष नागदेव ने लीप के बाद नए तोशु की भूमिका निभाने के लिए गौरव की जगह ली है.

Also Read- Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएगी दोनों मिलकर

Also Read Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >