Anupama Spoiler: अनुज का मिटेगा अस्तित्व , राही के असली पिता की होगी एंट्री, हल्दी फंक्शन में अनु से टकराएगा

Anupama Spoiler: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु एक मिस्ट्री मैन से टकराएगी. दूसरी तरफ प्रेम चाहता है कि शादी के बाद वह राही के साथ मुंबई चला जाया और आगे की पढ़ाई कर सकें. हालांकि मोटी बा के दिमाग में कुछ और प्लान है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को अपनी बेटी राही की फ्रिक सताती है. वह भगवान से प्रार्थना करती है कि राही की जिंदगी में कोई कठिनाई ना आए. वह सोचती है कि कोठारी परिवार राही के सपनों को पूरा नहीं होने देगा. दूसरी तरफ मोटी बा राही के कॉलेज के लेटर को जला देती है. वहीं, गौतम एक ऐसे शख्स से मिलता है, जिसे वह पैसा देता है. वह आदमी उसे बताता है कि वह वही इंसान है जिसे वह खोज रहा था. वहआदमी गौतम से कहता है कि जल्द ही वह पारिवारिक संबंधों के जरिए जुड़ जाएंगे. गौतम उसे अगले दिन बुलाते हैं. गौतम, राही से हल्दी फंक्शन में बदला लेने का फैसला करता है.

राही का करियर बर्बाद करना चाहती है मोटी बा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अपनी हल्दी समारोह का ड्रेस देखकर काफी खुश हो जाती है. राही बताती है कि वह ड्रेस वाकई में बहुत सुदंर है. वह ड्रेस के लिए परी की तारीफ करती है. दूसरी तरफ मीता भी राही के लिए एक ड्रेस चुनती है. प्रेम मोटी बा से कहता है कि वह राही के साथ शादी होने के बाद मुंबई अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए चला जाएगा. पराग कहता है कि ऐसे में तो प्रेम कभी वापस घर नहीं आएगा. मोटी बा कहती है कि ये शादी हो जाने दो, उसके बाद राही का करियर वह खत्म कर देगी.

राही के असली पिता की होगी एंट्री

अनुपमा एक पुजारी से बात करती होती है, तभी वह मिस्ट्री मैन से टकराती है. वह उसे पहचानने की कोशिश करती है. इशानी, राजा को उनके रिश्ते के बारे में कोठारी परिवार को बताने के लिए कहती है. इशानी को लगता है कि राजा उसके रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताना चाहता. दूसरी तरफ प्रेम बेताबी से हल्दी फंक्शन का इतंजार करता है, जब वह राही को देखेगा. राही और प्रेम की हल्दी की रस्म शुरू होती है और दोनों परिवार मिलते हैं. हालांकि अनु का मन उस मिस्ट्री मैन पर लगा होता है. फंक्शन के दौरान अनु उस मिस्ट्री मैन को दोबारा से देखती है और उसे शक होता है. क्या ये शख्स राही का असली पिता होगा. इस राज से पर्दा आने वाले एपिसोड में खुलेगा.

Prabhat Khabar Ki Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >