Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की शादी से लगा बा को बड़ा झटका! अनुज ने किया घर और बिजनेस अनु के नाम

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को जीके अनुज की मां के गहने देता है. वो सबको बताता है कि अनुज ने अपना बिजनेस और घर अनु के नाम कर दिया है.

Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा (Anupama) का ट्रैक इन दिनों काफी मजेदार हो गया है. अनुज और अनुपमा की शादी हो गई है और शाह परिवार से उसकी विदाई हो गई. अनुज शादी के बाद उसे तोहफे में अपने माता- पिता वाला घर देता है. उस घर में देविका उसका स्वागत करती है. वहां शाह परिवार भी मौजूद रहता है.

कपाड़िया हाउस में शाह परिवार

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कपाड़िया हाउस में शाह परिवार को देखकर थोड़ा हैरान रह जाती है. वो इसके बारे में अनुज से पूछती है. देविका और जीके उसे बताते है कि उसकी आंखों में आंसू देखकर अनुज ने गृहप्रवेश के लिए शाह परिवार को बुला लिया था. अनुज, अनु से कहता है कि वो उसकी आंखों में आंसू नहीं देख सकता.

https://www.instagram.com/p/Cd6AurwK_Ym/
अनुपमा को मिली नयी जिम्मेदारी

अनुपमा को जीके अनुज की मां के गहने देता है. वो सबको बताता है कि अनुज ने अपना बिजनेस और घर अनु के नाम कर दिया है. अनुपमा इतनी बड़ी जिम्मेदारी लेने से मना कर देती है. अनुज किसी तरह उसे ये जिम्मेदारी लेने के लिए मना लेता है. दोनों पेपर्स पर साइन करते है. जीके अनु से 11 लाख के चेक पर साइन लेता है. इतना बड़ा अमाउंट देखकर काव्या हैरान रह जाती है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: शादी के बाद अनुपमा को मिला पति अनुज से ये तोहफा, नये घर में कपल का होगा स्वागत
बा की तबीयत खराब

अनुज, अनुपमा को पूरा घर दिखाता है औऱ दोनों एक-दूसरे को पति-पत्नी बनने पर बधाई देते है. इसके बाद अनुज और अनुपमा शादी के बाद वाले रस्म करते है. रस्मों के बीच ही पारितोष को वनराज का कॉल आता है. वनराज उससे कहता है कि उसकी दादी की तबियत ठीक नहीं है. ये जानते ही शाह परिवार अनुज-अनुपमा को अकेला छोड़कर निकल जाते है.

अनुपमा की विदाई

अबतक आपने अनुपमा में देखा कि अनुपमा को विदाई में इमोशनल और रोते देख अनुज थोड़ा उदास हो जाता है. अनुज उसे कहता है कि वो चाहे तो वापस जा सकता है. अनुपमा उसे समझाती है कि अगर हर लड़की ऐसे वापस जान लगी तो कोई अपने नये जीवन की शुरुआत नहीं कर पाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >