Anupama Spoiler Alert: श्रुति को खोने के डर से कांप जाएगा अनुज, अनुपमा ऐसे संभालेगी अपनी बेटी आध्या को

Anupama Spoiler Alert: किंजल, अनु को कहती है कि वो चाहे तो अस्पताल जा सकती है. अनुपमा को समझ नहीं आता कि वो कैसे हॉस्पिटल जाए. अनुपमा सोचती है कि श्रुति ने उसके लिए गोली खाई.

Anupama Spoiler Alert: राजन शाही का सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी भावुक करने वाला था. आध्या और परी के स्कूल पर हमला हुआ है और दोनों को शूटर ने पकड़ लिया है. श्रुति और अनुपमा को दोनों बच्चों की फ्रिक है. श्रुति, आध्या की जान खतरे में सोचकर रोने लगती है और अनुपमा उसे हौसला देती है. अनुज को इस बारे में पता चलता है तो वो वहां तुरंत पहुंचता है. आध्या और परी उनके चंगुल से बचकर भागने में सफल होती है. अनुपमा और श्रुति उन्हें बचाने के लिए जाते है. इस दौरान गोली श्रुति को लग जाती है और ये देखकर सब चौंक जाते है.

श्रुति को अस्पताल लेकर आएगा अनुज
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, श्रुति को अस्पताल ले जाएगा, जहां उसका ऑपरेशन डॉक्टर करेंगे. आध्या शॉक में चली जाती है और अनुज उससे बात करने की कोशिश करता है. वहीं, परी अपनी मां किंजल से कहती है कि उसे डर लग रहा है. किंजल परी को समझाती है कि अब डरने की कोई बात नहीं है. किंजल, अनु को कहती है कि वो चाहे तो अस्पताल जा सकती है. अनुपमा को समझ नहीं आता कि वो कैसे हॉस्पिटल जाए. अनुपमा सोचती है कि श्रुति ने उसके लिए गोली खाई. वो भगवान से प्रार्थना करती है कि उसे कुछ ना हो.

आध्या को लगा है गहरा सदमा
अनुपमा अस्पताल जाती है. अनुज उसे गले लगा लेता है और कहता है कि श्रुति की हालत गंभीर है. वो कहता है कि आध्या सदमे में है और उसे डर लग रहा है. अनुपमा, आध्या के बारे में सोचकर डर जाती है. अनुपमा, अनुज से कहती है कि आध्या ने दो बार अपनी मां को खोया है. इस बार श्रुति को कुछ नहीं हो सकता है. अनुज कहता है आध्या, श्रुति के करीब है और उसे पता नहीं कि आध्या कैसे रिएक्ट करेगी. वो अनुपमा को अपने पास रूकने के लिए कहता है. अनुपमा उसकी बात मान लेती है. अनुपमा, आध्या को सुलाती है.

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा को बचाने में श्रुति को लगी गोली, अपनी ही मां पर आध्या का फूटा गुस्सा, दी ये वॉर्निंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >