Anupama: शिवांगी जोशी ने लीप के बाद शो में लीड रोल निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा का हिस्सा…

Anupama: सीरियल अनुपमा को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 15 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद कहानी नए सिरे से शुरू होगी. वहीं टाइम जंप के बाद रूपाली गांगुली लीड रोल में नजर आएंगी. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है.

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि ये टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर बना रहता है. कई दिनों से खबरें आ रही है कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो 15 साल का लीप लेने वाला है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी. वहीं कई पुराने कलाकार अलविदा कह देंगे. रूमर्स ये भी थी ये रिश्ता क्या कहलाता है की शिवांगी जोशी शो में एंट्री करेंगी और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

अनुपमा का हिस्सा बनने पर क्या बोली शिवांगी जोशी

हालांकि, अब शिवांगी जोशी ने सीरियल अनुपमा का हिस्सा बनने पर रिएक्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “सभी को नमस्कार, मेरे अनुपमा का हिस्सा बनने की खबर कई दिनों से सोशल मीडिया पर है. इसलिए मैंने सोचा कि मुझे क्लियर कर देना चाहिए कि मैं शो नहीं कर रही हूं और सभी रूमर्स पर फुलस्टॉप लगा रही हूं. मैं टीम को हमेशा प्यार और शुभकामनाएं भी देती हूं.”

क्या ऑरा भटनागर उर्फ ​​आध्या छोड़ देगी?

इंडिया फोरम के अनुसार, और्रा भटनागर उर्फ ​​आध्या 15 साल के लीप के बाद शो छोड़ देंगी. उन्होंने कहा था कि वह अपने उम्र से बड़ी नहीं दिखना चाहती और ऐसी भूमिका निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है. ऑरा की मां दीप्ति ने बताया कि उन्हें फिलहाल लीप के बारे में सूचित नहीं किया गया. लेटेस्ट कहानी में, आध्या अनुपमा और अनुज के साथ फिर से जुड़ गई है, जबकि वनराज शाह के सुसाइड नोट ने शाह और कपाड़िया दोनों परिवारों को सदमे में छोड़ दिया है.

शिवांगी जोशी कौन से सीरियल्स का रही हैं हिस्सा

शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा गोयनका की भूमिका निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘वह खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’, ‘बेइंतहा’, ‘बेगुसराय’, ‘बालिका वधू 2’, ‘बरसाते- मौसम प्यार का’ जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >