Anupama: रूपाली गांगुली का क्या है बॉलीवुड कनेक्शन? एक्ट्रेस अनुपमा के लिए मेकर्स की नहीं थी पहली पसंद

Anupama:रूपाली गांगुली सात साल तक शोबिज की दुनिया से दूर रही. हालांकि उन्होंने राजन शाही के सीरियल अनुपमा से टीवी की दुनिया में वापसी की और छा गई. उन्होंने की शोज में काम किया है, लेकिन क्या आप उनका बॉलीवुड कनेक्शन जानते हैं.

Anupama: टीवी शो अनुपमा में रूपाली गांगुली लीड रोल निभा रही हैं. शो की वजह से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है और आज वह टीवी जगत की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक है. रूपाली ने अनुपमा से पहले कई शोज में काम किया है, जिसमें उनके निभाए गए किरदार मोनिशा को सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिला. शो साराभाई वर्सेज साराभाई में एक्ट्रेस ने मोनिशा का रोल प्ले किया था. हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस का नाता बॉलीवुड से भी है.

रूपाली गांगुली ने फिल्मों में भी किया है काम

रूपाली गांगुली ने 7 साल की उम्र में बॉलीवुड फिल्म ‘साहेब’में एक्टिंग किया था. ये फिल्म उनके पिता अनिल गांगुली की ओर से निर्देशित किया गया था. मूवी साल 1985 में रिलीज हुई थी और इसमें अनिल कपूर, उत्पल दत्त, अमृता सिंह और राखी ने काम किया था. उसके अलावा रूपाली ने फिल्म ‘बलिदान’ में भी काम किया है. हालांकि दोनों मूवीज में एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. उन्होंने मेरा यार मेरा दुश्मन, दो आंखें बारह हाथ, अंगारा और सतरंगी पैराशूट में एक्टिंग किया है.

अनुपमा के लिए रूपाली गांगुली नहीं थी मेकर्स की पहली पसंद

रूपाली गांगुली के पिता अनिल गांगुली एक निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटर है,जबकि उनके भाई विजय गांगुली एक निर्माता हैं. शोबिज से सात साल का ब्रेक लेने के बाद एक्ट्रेस ने सीरियल अनुपमा से टीवी की दुनिया में वापसी किया है. हालांकि सीरियल के लिए मेकर्स की पहली पसंद वही नहीं थी. मेकर्स ने अनुपमा का किरदार पहले जूही परमार, मोना सिंह, गौरी प्रधान, साक्षी तंवर को ऑफर किया है. हालांकि उन्होंने इस किरदार को मना कर दिया और फिर ये रूपाली को मिल गया. आज ये सीरियल टीआरपी में नंबर वन पर है और दर्शकों को काफी पसंद है. शो की कहानी दर्शकों को बांधे हुए है.

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >