Anupama: अनुपमा के बेटे समर को डेट करने पर डिंपी ने तोड़ी चुप्पी, निशि सक्सेना बोली- मैं सागर पारेख को अपना…

Anupama: सीरियल अनुपमा में समर और डिंपी की जोड़ी को फैंस पसंद करते है. डिंपी यानी निशि सक्सेना ने समर संग लिंकअप की खबरों पर रिएक्ट किया है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है. सीरियल की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. इसमें अनुपमा की बहू डिंपी का रोल निशि सक्सेना निभाती है.

Anupama

सीरियल में दिखाया जा रहा है कि वनराज अपने पूरे परिवार को अमेरिका बुला रहा है. डिंपी इस बात को लेकर काफी खुश है क्योंकि टीटू भी वहीं है.

Anupama

अनुपमा में पांच साल का लीप आया था. लीप से पहले समर की मौत का ट्रैक दिखाया गया था. समर को एक शख्स ने गोली मार थी, जिससे उसकी मौत हो गई है. हालांकि दर्शकों को ये ट्रैक पसंद नहीं आया था.

Nishi saxena

अनुपमा में समर यानी सागर पारेख और डिंपी यानी निशि सक्सेना की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है. ऑफ-स्क्रीन भी दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. अक्सर दोनों साथ में तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं.

Nishi saxena

समर और डिंपी को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी, कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. अब इसपर निशि सक्सेना ने एक इंटरव्यू चुप्पी तोड़ी है.

Sagar parekh

निशि ने ईटाइम्स टीवी के साथ बातचीत में सागर पारेख संग लिंकअप की खबरों पर कहा कि, वो उसे डेट नहीं कर रही है. निशि ने कहा, नहीं, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, मैं सागर को अपना सबसे अच्छा दोस्त कहूंगी.

Nishi saxena

निशि सक्सेना ने आगे कहा, मैं उसके सामने रो भी सकती हूं और हंस सकती हूं, मैं उसके साथ कुछ भी शेयर कर सकती हूं. हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं. शो शुरू होने से पहले भी हम दोस्त थे और अनुपमा के साथ हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई.”

Anupama

अनुपमा में दिखाया गया कि यशदीप, अनुपमा का बर्थडे सेलिब्रेट करता है. श्रुति और अनुज भी सेलिब्रेशन में सामिल होते है. अनुज उसे एक गुलाब देता है. साथ ही वो उसे बर्थडे विश करता है.

Anupama: अनुपमा का जन्मदिन यूं मनाएगा यशदीप, श्रुति देगी उसे अनुज संग अपनी शादी का कार्ड

Anupama upcoming episode

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, तोशू को वापस घर आने के लिए कहता है. वनराज उसे यकनी दिलाता है कि वो अनुज से बात करके केस वापस लेने के लिए कहेगा.

Anupama Upcoming Twist: अनुज-श्रुति की शादी का कार्ड देखकर टूट जाएगी अनु, यशदीप को रेस्टोरेंट में होगा नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >