श्रुति की चालें तेज, परिवार से टकराईं अनुपमा, अब खुद का घर बनाने का लिया फैसला

Anupama: ‘अनुपमा’ अपना घर बनाने का सपना देखती है और तैयारी में जुट जाती है. वहीं श्रुति की चालों से कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है. गौतम और मोटी बा उसके साथ काम करने का सोचते हैं.

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परितोष और पाखी, अनु के बारे में बात करते नजर आते हैं. दोनों का मानना है कि अनुपमा कभी एक जगह टिकती नहीं हैं और हमेशा नई शुरुआत करती रहती हैं. उनकी बातें अनुपमा सुन लेती हैं, जिसके बाद वह दोनों को जवाब देती हैं. अनु कहती हैं कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ना नहीं छोड़ेंगी, चाहे लोग कुछ भी कहें. वहीं लीला भी अनुपमा को समझाने की कोशिश करती हैं कि वह अब ‘अनु की रसोई’ जैसे नए काम शुरू करना बंद कर दें और शांति से जीवन बिताएं. हालांकि अनुपमा अपने फैसले पर अड़ी रहती हैं.

खुद का घर बनाने का सपना देखा

परितोष, अनुपमा पर आरोप लगाता है कि उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचा. इस पर अनुपमा उसे करारा जवाब देते हुए कहती हैं कि वह किसी पर बोझ नहीं हैं और खुद अपना रास्ता बनाना जानती हैं. इन सब घटनाओं के बीच अनुपमा के मन में एक नया सपना जन्म लेता है. जब वह एक घर को बिकते हुए देखती हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि जिंदगी भर भटकते रहने के बाद एक दिन हर इंसान को अपने घर की जरूरत होती है. अनुपमा को अपने पुराने दिन याद आते हैं, जब उन्हें बार-बार घर से निकाला गया था. इसी दर्द के साथ वह फैसला करती हैं कि अब वह अपना खुद का घर जरूर बनाएंगी, जहां उन्हें कोई निकाल न सके.

श्रुति की नई चाल

दूसरी तरफ कहानी में श्रुति का किरदार नया मोड़ लाता है. वह राही को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है और साफ कहती है कि वह किसी को भी अपने और राही के बीच नहीं आने देगी. वहीं वसुंधरा और गौतम को पता चलता है कि श्रुति एक बड़ी बिजनेसवुमन हैं, जिसके बाद वे उससे रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज की एक्स मंगेतर श्रुति की वापसी, सुकीर्ति कांडपाल नहीं, ये एक्ट्रेस अब आएगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >