Anupama: अनुपमा की बहू किंजल ने शो को कहा अलविदा, कहा- करने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा था...

अनुपमा में निधि शाह किंजल का रोल तीन साल से निभा रही थी. इस रोल ने उन्हें लोकप्रियता दी और हर घर में उनकी पहचान होने लगी. अब सीरियल में वो नजर नहीं आएगी और उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है. बता दें कि वो शो में अनुपमा की बड़ी बहू का रोल निभाती है.

Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर से चौथे नंबर पर आ गया है. सीरियल दर्शकों को काफी पसंद आता है, हालांकि समर की मौत का चौंकाने वाला मोड़ शो में आया था. उस ट्रैक के बाद से ही दर्शकों की दिलचस्पी इसमें कम होती जा रही है. कुछ दिन पहले नया प्रोमो आया था, जिसमें अनुपमा अमेरिका में दिख रही है. वहां, अनुपमा अकेली है और ना उसके मांग में सिंदूर ना गले में मंगलसूत्र नजर आया था. जिसके बाद फैंस आगे की कहानी को लेकर अलग-अलग बातें करने लगे. अब सुनने में आ रहा है कि किंजल का किरदार निभाने वाली निधि शाह शो को अलविदा कह रही है. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और पूरा सच बताया है.

अनुपमा को किंजल ने कहा अलविदा

अनुपमा में निधि शाह किंजल का रोल तीन साल से निभा रही थी. इस रोल ने उन्हें लोकप्रियता दी और हर घर में उनकी पहचान होने लगी. पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, “मेरा मानना है कि यह मेरे लिए शो छोड़ने का सही समय था. करने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा था और यह हमेशा बेहतर होता है कि किसी किरदार को खींचा न जाए और उसका अंत किया जाए. मुझे यह भी लगता है कि सीरियल में किंजल का ग्राफ बहुत अच्छा था. मुझे कुछ अद्भुत ट्रैक और इमोशन प्रदर्शन करने का चांस मिला.”

https://www.instagram.com/p/CxxUdPZMteE/?hl=en&img_index=1

अनुपमा छोड़ने पर भावुक हुई किंजल

निधि शाह ने बताया कि, “जब मुझे रोल के बाहर निकलने के बारे में पता चला, तो मैं भावुक और अभिभूत हो गई. मैंने इस रोल को बहुत समर्पण के साथ निभाया है. साढ़े तीन साल हो गए हैं. मैं बहुत भावुक थी.” एक्ट्रेस ने बताया कि वो अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन दे रही है. बता दें कि सीरियल में किंजल और तोशू विदेश शिफ्ट हो रहे है. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चा है कि निधि वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश करेंगी. इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही इसपर एक्ट्रेस ने अबतक कुछ कहा है. अब देखना है कि वो किस प्रोजेक्ट में नजर आती है.

https://www.instagram.com/p/CxCfbi5Ii38/?hl=en&img_index=1

छोटी अनु का ट्रैक नहीं होगा खत्म

वहीं, ट्रैक के बारे में अपडेट साझा करते हुए, एक सूत्र ने पहले विशेष रूप से फिल्मीबीट को बताया, “क्रिएटिव टीम ने इसके लिए एक विशेष ट्विस्ट की योजना बनाई है. अनुपमा का संयुक्त राज्य अमेरिका जाने का सपना आखिरकार पूरा हो जाएगा. हालांकि, हर चीज की एक कीमत होती है. जीवन की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए उसे घर पर कुछ कीमती चीज छोड़नी पड़ सकती है.” चूंकि प्रोमो में अनुज शामिल नहीं थे, इसलिए फैंस को आश्चर्य हुआ कि क्या शो में मां से अलगाव होने वाला है. जब पूछा गया कि क्या मान संयुक्त राज्य अमेरिका में एक साथ नहीं रहेंगे, तो सूत्र ने चुटकी लेते हुए कहा, “दर्शक ट्रैक के बाद आश्चर्यचकित होंगे. मैं बस इतना ही कह सकता हूं.”

Also Read: Anupama: बिग बॉस 17 का ऑफर मिलते ही इस किरदार ने शो को कहा अलविदा! अनुपमा फिर पड़ जाएगी अकेली

अनुपमा से वनराज शाह ने लिया ब्रेक

सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे ने वनराज शाह के रोल में जान फूंक दी है. वनराज का दमदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है. हालांकि समर की मौत वाले ट्रैक ने उन्हें तोड़ दिया. सीरियल में वो समर को याद करते दिखते है. सुधांशु हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए. इस दौरान एक्टर ने समर की मौत के सीक्वेंस की शूटिंग के अपने अनुभव का जिक्र किया. एक्टर ने बताया कि, सीक्वेंस की शूटिंग करना आसान नहीं था और यह तनावपूर्ण है जैसे कि वे सिर्फ अभिनय कर रहे हैं और कलाकार हैं. सीन उन्हें बहुत गहरी इमोशनल स्थिति में डाल देते हैं. सुधांशु ने यह भी बताया कि ये सीन भावनात्मक रूप से थका देने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >