Anupama: बिग बॉस 17 में नजर नहीं आएगी अनुपमा की बहू किंजल, निधि शाह ने खुद बताया पूरा सच

निधि शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. निधि के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है जो उनकी तसवीरों पर जमकर प्यार लुटाते है. इस बीच उनके अनुपमा छोड़ने और बिग बॉस 17 में एंट्री लेने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.

Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा में इन दिनों चौंकाने वाले ट्विस्ट आ रहे हैं. मेकर्स शो को ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए नये-नये टर्न ला रहे हैं. हाल ही में अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें वो अमेरिका में दिखती है. उनके पास ना शाह परिवार का साथ है और ना अनुज का प्यार. ऐसे में आगे के ट्रैक के बारे में जानने के लिए फैंस उत्साहित हो गए. वहीं, दूसरी तरफ शो की गिरती टीआरपी मेकर्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि निधि शाह ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. जी हां, आपने सही पढ़ा. अनुपमा की बहू किंजल अब सीरियल में नजर नहीं आएंगी. उन्होंने खुद इस बात का कन्फर्म कर दिया. उसके बाद अटकलें लगने लगी कि वो सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आएंगी. इस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

बिग बॉस 17 में भाग नहीं लेगी निधि शाह

निधि शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. निधि के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है जो उनकी तसवीरों पर जमकर प्यार लुटाते है. इस बीच उनके अनुपमा छोड़ने और बिग बॉस 17 में एंट्री लेने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और लिखा, ‘ये सब सच नहीं है, प्लीज अफवाहें नहीं फैलाएं.’ निधि के इस पोस्ट से इतना तय हो गया कि वो सलमान खान के शो में नहीं जा रही है.

https://www.instagram.com/p/Cz-f_nbIbKy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fecffc85-d3ef-459d-b4a4-eba85e26f49b&img_index=1

अनुपमा में खत्म हुआ निधि शाह का किरदार

निधि शाह ने अनुपमा में अपने किरदार को खत्म होने पर पिंकविला से बातचीत में कहा, “जब मुझे रोल के बाहर निकलने के बारे में पता चला, तो मैं भावुक और अभिभूत हो गई. मैंने इस रोल को बहुत समर्पण के साथ निभाया है. साढ़े तीन साल हो गए हैं. मैं बहुत भावुक थी.” अनुपमा छोड़ने पर उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह मेरे लिए शो छोड़ने का सही समय था. करने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा था और यह हमेशा बेहतर होता है कि किसी किरदार को खींचा न जाए और उसका अंत किया जाए.”

https://www.instagram.com/p/CxCfbi5Ii38/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fecffc85-d3ef-459d-b4a4-eba85e26f49b&img_index=1

अबतक आपने देखा अनुपमा में ये सब

अनुपमा में आपने अब तक देखा कि जब तपिश छात्रों को डांस सिखाता है, तो वो नोटिस करता है कि डिंपी काफी परेशान है. वो उसे बच्चों को डांस सिखाने के लिए बुलाता है. डिंपी और तपिश डांस कर रहे होते है, तभी कुछ बदमाश लड़के आते है और डिंपी और तपेश को रिकॉर्ड करते हैं जब वे एक-दूसरे के करीब डांस कर रहे होते हैं. वो बदमाश लोग कहते है कि वो डिंपी का एमएमएस बनाना चाहते है. ये सुनते ही तपिश काफी गुस्सा हो जाता है और उसके बाद वो उनसे लड़ने लगता है. डिंपी तपिश को रोकने के लिए टोकती है, वह अनजाने में डिंपी को धक्का दे देता है. तपिश उसे फिर उठाने जाता है और तभी वो बदमाश लड़के दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते है. वहीं, तपिश डिंपी से कहता है कि वह उसे घर छोड़ देगा. डिंपी उसे गलत समझती है और उसके करीब आने की कोशिश करने के लिए उसकी आलोचना करती है. ये बातें सुनकर तपिश को काफी बुरा लगता है और वो कहता है कि वो कोई स्पेशल नहीं है.

Also Read: Anupama: अनुपमा के अमेरिका जाते ही ये 5 किरदार शो को कहेंगे अलविदा! समर के बाद इन एक्टर्स की होगी छुट्टी

सबने देखा तपिश और डिंपी का वीडियो

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सबके मोबाइल में वो वी़डियो आता है. डिंपी वीडियो देखकर रोती है और उसके छात्र समझाते है कि वो इस वीडियो के खिलाफ रिपोर्ट करेंगे. डिंपी सोचती है घरवाले, बा वीडियो को देखकर कैसे रिएक्ट करेंगे. डिंपल को अपनी इज्जत की चिंता होती है और वह टूट जाती है. तपिश ने डिंपल से चिंता न करने के लिए कहा. डिंपल, तपिश पर आरोप लगाती है कि उसकी वदह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है. बा वीडियो देखती है और शॉक्ड हो जाती है. बरखा, पाखी और मालती देवी बा को भड़काती है. हालांकि रोमिल बताता है कि वीडियो एडिट करके बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >