Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितने लोग छुपकर…

Jyoti Malhotra: ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा, जिन्हें ज्योति रानी के नाम से भी जाना जाता है, को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और संवेदनशील भारतीय सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. अब रूपाली गांगुली ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है.

Jyoti Malhotra: हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​इन-दिनों ट्रेंड में है. उन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को लीक की थी. उनके वीडियो क्लिप ने काफी ध्यान खींचा. जिसमें खुलासा हुआ कि उनका भारतीय उच्चायोग में एक पाकिस्तानी अधिकारी से संबंध है.

ज्योति मल्होत्रा पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

अब, अनुपमा अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने पूरी घटना पर अपनी राय रखी है. रूपाली ने लिखा, “ऐसे लोगों को पता ही नहीं चलता कि पाकिस्तान के प्रति उनका प्यार कब भारत के प्रति नफरत में बदल जाता है. पहले तो वे ‘अमन की आशा’ की बात करते हैं और अंत में भारत से नफरत कर बैठते हैं. ऐसे न जाने कितने लोग छुपकर देश के खिलाफ काम कर रहे हैं, एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए.”

रूपाली की तारीफ में फैंस ने कही ये बात

कुछ ही समय में रूपाली का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एक यूजर ने कहा, ”भारत का हमेशा सपोर्ट करने पर आपकी मैं तारीफ करना चाहता हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आपने काफी अच्छा लिखा है मैंम.” रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 में जब ज्योति मल्होत्रा ​​पाकिस्तान गई थीं, तब उनका दानिश से करीबी रिश्ता था. उन्हें कमीशन एजेंट के जरिए वीजा भी मिला और दानिश ने उन्हें कई पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIO) से मिलवाया था. ज्योति अब पुलिस की हिरासत में है.

यह भी पढ़ें- Anupama: माही से शादी के बाद आर्यन की हो जाएगी मौत? अनु की चली जाएगी याददाश्त, आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >