Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर

Anupama: अनुपमा फेम सागर पारेख अब नये शो में नजर आने वाले है. सागर के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है. सागर, राजन शाही के शो में अनु और वनराज के बेटे का रोल निभाते थे.

Anupama: अनुपमा फेम सागर पारेख को फैंस समर के नाम से जानते हैं. सागर ने सीरियल में अनु और वनराज के छोटे बेटे की भूमिका निभाई थी. सागर ने शो में पारस कलनावत को रिप्लेस किया था. अब सागर को नया शो मिल गया है. एक्टर एक ऐसे रोल से टीवी पर वापसी करेंगे, जिसे देखकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे. अब सागर मेरा बलम थानेदार में काम करने जा रहे हैं.

अनुपमा का ऑन स्क्रीन बेटा समर इस शो में आएगा नजर

कलर्स पर आने वाला शो मेरा बलम थानेदार में शगुन पांडे और श्रुति चौधरी लीड रोल निभा रहे हैं. इसमें सागर पारेख की एंट्री होने वाली है. सागर एक कुख्यात चोर का रोल प्ले करेंगे. शो में जैसे ही बुलबुल और वीर के बीच चीजें ठीक होंगी, वैसे ही सागर की एंट्री होगी. सागर की एंट्री से बुलबुल और वीर की जिंदगी में नयी दिक्कतें आने लगेगी. एक्टर ने शूटिंग शुरू कर दी और इस बार वह नेगेटिव रोल में दिखेंगे.

सागर पारेख ने शो छोड़ने पर कही थी ये बात

सागर पारेख का किरदार कुछ महीनों में ही सीरियल अनुपमा से खत्म कर दिया गया था. शो को अलविदा कहने के बाद ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, ”मेरे शो छोड़ने की एकमात्र वजह थी कि शो की टीआरपी गिर रही थी. कोई कहानी नही थी, इसलिए दर्शकों को हिलाना था. हम लोग कोई बड़ा ट्विस्ट के बारे में सोच रहे थे, लेकिन ये नहीं पता था कि समर को शो छड़ना पड़ेगा. हालांकि हमलोग ट्विस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार थे.” सागर ने ऐ जिंदगी, इंटरनेट वाला लव, पांड्या स्टोर, बब्बर का टब्बर जैसे शोज में काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >