Anupama: समर के बाद इस पुराने किरदार की शो में वापसी, कभी अनुज को मारने की रची थी साजिश, सालों बाद देखकर अनु होगी शॉक्ड

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि समर की एंट्री के बाद शो में एक और पुराने किरदार की वापसी हुई है, जिसे देखकर अनु शॉक्ड हो जाएगी और उसे सलाखों के पीछे भेजने की साजिश रचेगी.

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है और दर्शक एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. सीरियल का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार हुआ, क्योंकि इसमें अनु के सालों पुराने मरे हुए बेटे समर की एंट्री हुई. उसके आने से हाई-वोल्टेज ड्रामा जुड़ा. जहां अनु अपने बेटे को देखकर खुश हो गई और फूट फूटकर रोने लगी. वह उसके आने का कारण पूछने लगी. जिसके बाद समर ने बताया कि यह उसकी आत्मा है, जिसको अभी कर मुक्ति नहीं मिली है. इधर अनु कहती है कि उसका बेटा अंश अब बड़ा हो गया और वह भी जल्द ही पापा बन जाएगी. यह सुनकर समर खुश होता है और गायब हो जाता है.

अनुपमा में हुई इस पुराने किरादर की एंट्री

राजन शाही के शो अनुपमा में समर ट्रैक के बाद अब एक और पुराने किरदार की एंट्री हुई है, जी हां समर को गोली मारने वाले शख्स शिवांश राठौर उर्फ ​​सोनू आए हैं. यह किरदार अभिनेता लोविश सैनी निभा रहे हैं. शो के पिछले ट्रैक में ​​सोनू को समर का हत्यारा बताया गया था. वह अनुज को गोली मारना चाहता था, लेकिन समर ने उसे बचा लिया और उसकी जगह मारा गया था.

सालों बाद सोनू को देखकर अनुपमा होगी शॉक्ड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनु का सामना सोनू राठौर से होगा. वह उसे देखकर शॉक्ड हो जाएगी और सालों पुराने जख्म को याद करेगी. वह प्रण लेगी कि उसके बेटे को मारने वाले शख्स को वह जरूर जेल भिजवाएगी. इधर प्रकाश राही को किडनैप कर लेगी, क्योंकि उसे पता चल जाएगा कि अनु उसे बर्बाद करने की प्लानिंग कर रही है. अनु को यह भी पता चलेगा कि सोनू और प्रकाश मिले हुए है. वह दोनों को पुलिस कस्टडी में भेजना चाहेगी.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: हिट या फुस्स? 18वें दिन जॉली एलएलबी 3 ने कितना कमाया? कलेक्शन है चौंकाने वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >