Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत

सीरियल अनुपमा के सेट पर एक कैमरा असिस्टेंट की जान चली गई. इस घटना से टीम के सारे मेंबर्स शॉक्ड है और बेहद दुखी है. उसकी मौत की पुष्टि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने की.

Anupama Set Accident: राजन शाही के शो अनुपमा के सेट पर एक दुखद घटना घटी. सेट पर एक कैमरा असिस्टेंट की जान चली गई. कैमरा असिस्टेंट की मौत करंट लगने से हो गई. ये घटना गोरेगांव फिल्म सिटी में घटी. जब वह कैमरा असिस्टेंट गलती से एक लाइव वायर के कॉन्टैक्ट में आ गया और इसके बाद शॉर्ट सर्किट हुआ. इसकी वजह से उस शख्स की मौत हो गई.

अनुपमा के सेट पर मौत

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के बीएन तिवारी ने इस घटना की पुष्टि की. हालांकि उस कैमरा असिस्टेंट की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि कैमरा असिस्टेंट को जब करंट लगी तब, उसका सेट पर इलाज किया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. उसकी मौत से अनुपमा की टीम शॉक्ड है.

अनुपमा में आया है 15 साल का लीप

अनुपमा में 15 साल के लीप के बाद शो में शिवम खजूरिया और अलीशा परवीन की एंट्री हुई है. इसके अलावा सीरियल में कृतिका देसाई, मनीष नागदेव, स्पृहा चटर्जी, इशिता मोदी ने भी एंट्री ली है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि राही अनजान में माही, अंश, परी को शराब पिला देती है. इसकी वजह से राही को अनुपमा से बहुत डांट मिलती है. जबकि प्रेम को उन सबको झूठ बोलकर पार्टी में ले जाने पर अनु उसे शाह हाउस से बाहर निकाल देती है. हालांकि प्रेम के लगातार माफी मांगने के बाद अनु उसे माफ कर देती है. दूसरी तरफ सीरियल में अभी तक लीप के बाद अनुज को नहीं दिखाया गया है. फैंस अनुज को देखने के लिए शो में बेकरार है. कहा जा रहा है कि मेकर्स अनुज की वापसी को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं.

Also Read- Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर

Also Read- Anupama: शाह हाउस में होगी इस शख्स की फिर से वापसी, अपने भाई अंश को खतरे में देख राही करेगी ये काम

Also Read- Anupama: अनुपमा के कमरे में अनुज की तसवीर देख चौंक जाएगा प्रेम, क्या दोनों का आपस में है कोई कनेक्शन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >