Anupama 7 April: नौकरी जाते ही वनराज का चढ़ा पारा, इस वजह से अनुज को सता रहा अनुपमा संग शादी टूटने का डर

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पारितोष से अनुपमा पूछती है कि क्या वो ठीक है. तोशू ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और उसे अपने कमरे से जाने कहता है. अनु को बुरा लगता है कि उसकी नौकरी से निकाल दिया गया है.

Anupama Upcoming Episode: टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा की शादी की तैयारी चल रही है. दोनों काफी खुश है, लेकिन उनकी खुशी वनराज, बा को बर्दाशत नहीं हो रही. पारितोष अपने दोस्तों से लड़ाई करता है और इसकी वजह अपनी मां को बताता है. इधर मालविका वनराज औऱ तोशू को अपनी कंपनी से निकाल देती है. इस बात से वो तिलमिला जाते है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पारितोष से अनुपमा पूछती है कि क्या वो ठीक है. तोशू ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और उसे अपने कमरे से जाने कहता है. अनु को बुरा लगता है कि उसकी नौकरी से निकाल दिया गया है. पारितोष उसे अपनी शादी की तैयारी करने के लिए कहता है. इधर अनुज को पता चल जाता है कि मालविका ने उन दोनों को कंपनी से बाहर निकाल दिया है.

अनुज को डर सताएगा कि वनराज के चलते उसकी और अनुपमा की शादी में कोई दिक्कत ना आ जाए. वनराज कहीं उनसे बदला लेने की प्लानिंग ना कर रहा हो. इधर पारितोष, किंजल पर गुस्सा होता है कि वो इस मुश्किल समय में उसे छोड़कर उनलोगों के साथ जश्न मना रही है. दोनों में बहस होती है और अनजाने में तोशू उसे धक्का दे देता है. किंजल बेड पर गिर जाती है. जिसके बाद वो तुरन्त उससे माफी मांगता है औऱ कहता है कि ये अनजाने में हुआ था. किंजल उसे छोड़कर चली जाती है.

Also Read: Anupama Promo: अनुपमा-अनुज के रोके से शुरू हुई शादी की रस्में, दोनों की खुशियों में नहीं शामिल हुआ वनराज

मालविका, अनुज को अपना कपाड़िया एंपायर फिर से ज्वाइन करने के लिए कहती है. अनुज मना कर देता है और कहता है उसने अनु से वादा किया है कि वो फिर से नई शुरुआत करेगा. उसके बाद ही कंपनी में वापस आएगा. वहीं, किंजल को पता चलता है कि पारितोष फिर से राखी की हेल्प मांग रहा है. मालविका सबको अपने घर बुलाती है ताकि वेडिंग प्लान कर सकें.

अबतक आपने अनुपमा में देखा कि वनराज, काव्या, पारितोष को मालविका नौकरी से निकाल देती है. उसे पता चलता है कि उनलोगों ने अनुपमा और अनुज के साथ क्या किया है और इसके बाद ही वो ऐसा फैसला लेती है. मालविका दोनों की शादी से काफी खुश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >