Anupama Upcoming Twist: कौन है सोनू जिसने ली समर की जान? बेटे संग अनुपमा की आखिरी बातचीत जान हो जाएंगे भावुक

अनुपमा के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया था. प्रोमो के मुताबिक, समर की मौत से अनुपमा सदमे में आ जाएगी. वनराज अनुज पर समर की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाएगा, जिससे हर कोई हैरान हो जाएगा. समर, अनुज को बचाने के चक्कर में मारा जाएगा.

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा (Anupama) का लेटेस्ट ट्रैक काफी ट्विस्ट से भरा हुआ है. शो में ऐसा कुछ दिखाया जा रहा है जिसके बारे में दर्शक ने सोचा नहीं था. अनुपमा का लाडला बेटा समर की मौत हो जाती है और इसकी वजह से वो सदमे में चली जाती है. हालांकि इस मौत को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल आ रहे है. कैसे समर की मौत होगी, इसका खुलासा हो गया है. जबकि वनराज अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार अनुज को ठहराता है. वनराज, अनुपमा को उसके पति को लेकर बहुत कुछ कहता है. वो कहता है कि तुम्हारे पति की वजह से डिंपी विधवा हो गई. वहीं, अनुपमा सदमे में है और कुछ रिएक्ट नहीं कर रही. अनुपमा, अनुज से कहती है कि जैसे ही आपको देखती हूं तो मुझे मेरा खोया हुआ बेटा याद आता है. वहीं, फैंस के मन में सवाल है कि ये सोनू कौन है, जिसने समर की जान ली. आने वाले एपिसोड में कई बड़े टर्न आएंगे.

कौन है सोनू जिसने ली समर की जान?

अनुपमा के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया था. प्रोमो के मुताबिक, समर की मौत से अनुपमा सदमे में आ जाएगी. वनराज अनुज पर समर की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाएगा, जिससे हर कोई हैरान हो जाएगा. समर, अनुज को बचाने के चक्कर में मारा जाएगा. ये दुश्मन कौन है और उसका अनुज कपाड़िया से क्या कनेक्शन है? समर को जो गोली मारता है उसका नाम सोनू है. आखिर ये सोनू कौन है, जिसने समर की जान ले ली. सोनू एक बड़े बाप का बिगड़ैल बेटा है. अनुपमा में सोनू की नई एंट्री है. क्लब में सोनू एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश करेगा तो उनका झगड़ा हो जाएगा. अनुज, सोनू को रोकेगा और और जिसके बाद ये हादसा होगा. सोनू अपनी बेइज्जती को लेकर अनुज पर गोली चला देगा औऱ समर बीच में आ जाएगा.

https://www.instagram.com/p/Cx4Os3rvtmS/

अनुपमा को आई समर की याद

वहीं, अनुपमा को समर की याद आती है, वह उसके लिए रखी खीर देखती है. फिर वह समर को अपने सामने बैठा पाती है और वह उससे खीर देने के लिए कहता है. वह कहते हैं कि उन्होंने यमराज को भी इंतजार करने के लिए कहा होगा क्योंकि उन्हें अपनी मां के हाथ की खीर चाहिए थी. अनुपमा उससे इस तरह बात न करने के लिए कहती है. समर टूट जाता है जब वह अनु से डिम्पी और उसके बच्चे की देखभाल करने के लिए कहता है. समर की बातें सुनकर अनुपमा परेशान हो जाती है.

https://www.instagram.com/p/Cx4PNONP_mR/
Also Read: Anupama Spoiler: क्या अनुज को ही कातिल मानने लगी है अनुपमा? समर की मौत के बाद डिंपी का असली चेहरा आएगा सामने!

डिंपी बनेगी अनुज-अनुपमा की दुश्मन!

बड़ा सवाल यह है कि क्या अनुपमा अनुज को अपना समर्थन देगी, यह साबित करने का प्रयास करेगी कि समर की मौत उसके कारण नहीं हुई थी, बल्कि किसी के नियंत्रण से परे परिस्थितियों का परिणाम थी. वहीं, डिंपी, जो समर के बच्चे की मां बनने वाली है, इस दुख को सहन नहीं कर पाएगी. आने वाला एपिसोड एक गंभीर मोड़ लेता है डिम्पी गहर दुख में चली जाती है. कहा जा रहा है कि वो अनुज और अनुपमा की दुश्मन बन जाएगी. देखना दिलचस्प है कि जो डिंपी, अनुज की इतनी इज्जत करती थी वो अनुज को अब अपने पति का गुनाहगार मानती है या नहीं.

https://www.instagram.com/p/Cx6wwB_P_xe/

मालती देवी का ट्रैक हुआ खत्म!

इन सबके बीच माना जा रहा है कि मालती देवी का ट्रैक खत्म हो गया है. मालती देवी एक लेटर लिखकर अनुज-अनुपमा की जिंदगी से चली गई है. हालांकि अनुज को उनके जाने से कोई दुख नहीं है, लेकिन अनुपमा दोनों मां-बेटे को मिलवाना चाहती है. अब देखना है कि क्या सच में मालती देवी की कहानी खत्म हो गई है. क्या गुरू मां वापस अनुज की जिंदगी में आएगी. फिलहाल इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

Also Read: Anupama: अनुपमा के छोटे बेटे समर ने शो छोड़ने को लेकर दिया हिंट! शेयर कर दिया ऐसा पोस्ट, जो हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >