Anupama Upcoming Episode: अनुज से शादी तोड़ देगी अनुपमा! वनराज- बा की ये इच्छा पूरी होगी?

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, अनुपमा को शादी से पीछे हटने के लिए कहता है. अनु उससे ये कहती है उसे उसकी खुशी से जलन होती है और इसलिए वो ऐसा कर रहा है.

Anupama Upcoming Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में अनुज- अनुपमा की सगाई होने वाली है. लेकिन वनराज नहीं चाहता कि उनकी शादी हो. वो अनु से बात करता है और ये शादी तोड़ने के लिए कहता है. इधर बाबूजी, देविका, समर हर कोई परेशान है कि वनराज ना जाने कौन सी बात अनु से कहेगा. अनुज अपने मन से कहता है कि अनु सब कुछ मैनेज कर लेगी.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, अनुपमा से कहता है कि उसकी शादी उसकी ही तरह नहीं चलेगी. वह शाह परिवार की जिम्मेदारी से बच नहीं पाएगी. वो कहता है कि शादी के बाद अनुज एक और वनराज जैसा बन जाएगा. वनराज, अनुपमा को शादी से पीछे हटने के लिए कहता है. अनु उससे ये कहती है उसे उसकी खुशी से जलन होती है और इसलिए वो ऐसा कर रहा है.

अनुपमा ने वनराज को अलर्ट करते हुए ये सब बातें दोबारा ना कहने के लिए कहती है. वो उसे अपनी सगाई के लिए इनवाइट करती है. हालांकि अनु उसकी बातें सोचकर थोड़ा बेचैन हो जाती है. लेकिन वो किसी तरह खुद को शांत करती है. अनुपमा, अनुज से मिलती है और उसे बताती है कि उसने उससे क्या कहा.

Also Read: Anupamaa: अनुपमा-अनुज की शादी से पहले शो में नये शख्स की एंट्री, बाबूजी होंगे बीमार, जानें 3 बड़े ट्विस्ट

अनुपमा, अनुज के साथ शेयर करती है कि वनराज उसे यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि उसकी ज़िम्मेदारियां उसकी दूसरी शादी पर भारी पड़ेंगी. दोनों अपने आने वाले भविष्य के बारे में बात करते है एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ने की बात कहते है. वहीं, अनुज अनुपमा के हाथ पर किस करता है और वो शरमा जाती है.

अनुपमा में अबतक आपने देखा कि वनराज, अनुपमा को याद दिलाता है कि वे अपनी शादी के बाद पहली बार इस मंदिर में आए थे और जब भी उनके जीवन में कुछ अच्छा होता था तो वे इस मंदिर में आते थे. अनुपमा इसपर कहती है कि वो ये सब बड़ी मुश्किल से भूल पाई है इसलिए इस पर बात ना करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >