Anupama: काव्या का सच आया वनराज के सामने, अनुपमा ने छोड़ा उसका साथ, अब आएगा नया ट्विस्ट

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, काव्या को बताती है कि किसी व्यक्ति को कैसा महसूस होता है जब उसका साथी उन्हें धोखा देता है. वो काव्या को अपना फैसला सुनाती है कि उसने कभी भी गलत चीजों का समर्थन नहीं किया और आगे भी कभी नहीं करेगी.

Anupama: अनुपमा का ट्रैक काफी रोमांचक हो गया है. अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली काव्या को वनराज के साथ जो कुछ भी किया उसके लिए डांटती है. काव्या उसे बता देती है कि उसके पेट में अनिरुद्ध का बच्चा है. ये सुनकर अनुपमा उसे खूब बुरा-भला कहती है. वह कहती है कि वह काव्या की कहानी को स्वीकार नहीं करेगी और उसने जो किया वह बिल्कुल गलत है. वो कहती है, वनराज से शादी के बाद अनिरुद्ध के साथ उसका अफेयर करना, ये ठीक नहीं था. वह वनराज को धोखा देने के लिए काव्या को कोसती है.

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, काव्या को बताती है कि किसी व्यक्ति को कैसा महसूस होता है जब उसका साथी उन्हें धोखा देता है. वो काव्या को अपना फैसला सुनाती है कि उसने कभी भी गलत चीजों का समर्थन नहीं किया और आगे भी कभी नहीं करेगी. वह जानती है कि उसने गलती की है और वह नहीं जानती कि अब चीजों को कैसे अच्छा बनाया जाए. अनुपमा काव्या को याद दिलाती है कि उसने काव्या को उसकी 25वीं शादी की सालगिरह पर वनराज के साथ बेडरूम में देखा था, और वो देखकर काफी टूट गई थी. काव्या, अनुपमा से कहती है कि अनिरुद्ध ने उसकी प्रेगनेंसी जानकर उसे छोड़ दिया और उसे अवॉर्शन कराने बोला. काव्या अपना दुख अनुपमा से शेयर करती है. वो कहती है कि अगर अकेली वो होती तो, वो सुसाइड कर लेती. काव्या कहती है कि वनराज और पूरे परिवार का प्यार पाकर वो लालची हो गई और उसने सबसे ये बात छिपा ली.

वनराज, काव्या और अनुपमा को खोजता है. अनुपमा काव्या को वनराज को सुझाव देती है को उसे सारा सच बता देना. वो कहती है ऐसे में भी सच किसी ना किसी तरीके से बाहर आ ही जाएगी और फिर उसके बच्चे को सब कुछ झेलना पड़ेगा. काव्या कहती है कि वह नहीं कर सकती. तब तक कमरे में वनराज आ जाता है. काव्या, अनुपमा से कहती है कि वो ये बात उसे नहीं बता सकती क्योंकि वो टूट जाएगा. उसे जब पता चलेगा कि ये बच्चा अनिरुद्ध का है, उसका नहीं, तो वो काफी निराश हो जाएगा. ये बातें वनराज सुन लेता है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हरिणी की सास सवी को करेगी जलील, ईशान रखेगा सबसे बड़ा चैलेंज

वनराज के सामने खुला राज

वनराज शाह इस सच्चाई को जानकर पूरी तरह से टूट गया है औऱ अनुपमा उसे शांत करने के लिए आती है. वनराज को अपनी पुरानी गलती याद आती है और उसे याद आता है कि उसने कैसे उसे धोखा दिया था. वनराज घुटनों के बल बैठकर अनुपमा से अपने किए के लिए माफी मांगता है. अब आगे खूब सारा ट्विस्ट आएगा. देखना होगा कि वनराज आगे क्या करेगा. क्या काव्या शाह परिवार में रह पाएगी. क्या वनराज और उसका परिवार इस बच्चे को कभी स्वीकार कर पाएगा.

Also Read: टीवी की दुनिया में अमर है ये 5 सीरियल्स, सालों से दर्शकों का कर रहे मनोरंजन, खत्म होने का नहीं ले रहे नाम

अनुपमा में अंकुश के बेटे की एंट्री

अनुपमा के भविष्य के ट्रैक में, हम एक बड़ा मोड़ देखेंगे. क्या अनुपमा अंकुश के बच्चे को स्वीकार करेगी? हो सकता है कि उसी ने बरखा को अंकुश से दूर रहने और उस से तलाक लेने की सलाह भी दी हो. क्या बरखा अंकुश को तलाक देगी या उसके बच्चे को स्वीकार करेगी? देखते हैं अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या होता है.

Also Read: Bade Achhe Lagte Hain 3: राम-प्रिया की जोड़ी का होगा एंड! ऑफ एयर होने जा रहा शो! इस दिन आएगा लास्ट एपिसोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >