अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वो सोशल नेटवर्किंग प्लेफॉर्म पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. पिछले दिनों अंकिता पिंक आउटफिट में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कि थीं. अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए अंकिता ने लिखा,“Think pink 💓. अब आपको बता दें कि दीपावली के मौके पर भी अंकिता ने तस्वीरें शेयर कि है. अंकिता लोखंडे ने दीवाली के मौके पर अपने बायफ्रेंड विक्की जैन के लिए सोलह श्रंगार किया है. इस दौरान अंकिता लोखंडे लाल रंग के आउटफिट में नजर आईं. दीवाली के जश्न के दौरान अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आईं. तस्वीर में इन दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है.
हाल ही में अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ तस्वीर पोस्ट की थी
अंकिता लोखंडे ने कुछ दिनों पहले ही अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट की है. इसमें वह विकी जैन की गोद में बैठी नजर आ रही हैं. तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया है, मेरी बेबी यहां है. कुछ दिन पहले उन्होंने फोटो पोस्ट की थी जिसमें वे सोफा पर बैठे नजर अ रहे थे. कैप्शन की जगह रेड हार्ट बनाया था.
https://www.instagram.com/p/CHmfYCLBWp3/
टैलेंट हंट रियलिटी शो से की थी अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत
अंकिता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में टैलेंट हंट रियलिटी शो आईडिया जी सिनेस्टार से की थी। इसके बाद बाद अंकिता को टीवी की दुनिया सबसे पहला और बड़ा ब्रेक एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता में मिला. इस शो में अंकिता ने दो भूमिकायें अदा की थी, अर्चाना और अंकिता की. अंकिता इस शो से करीबन 5 वर्ष तक जुड़ी रही. अंकिता इस शो से बेहद लोकप्रिय हुई और उन्हें घर–घर अर्चना नाम से पहचाना जाने लगा.
वर्ष 2011 में अंकिता डांस रियल्टी शो झलक दिखला जा सीजन 4 में नजर आयीं. इसी साल अंकिता रियल्टी शो कॉमेडी सर्कस में कपिल शर्मा के साथ स्टैंडअप कॉमेडी करती हुई भी दिखाई दी थीं.
https://www.instagram.com/p/CHkkZZXBqoI/
वर्ष 2013 में एकता कपूर की फिल्म एक थी डायन को प्रमोट करने के लिए अंकिता एकता कपूर द्वारा निर्मित मिनी सीरिज ‘एक थी नायका’ में भी नजर आयीं थी, इसमें अंकिता ने प्रज्ञा की भूमिका अदा की थी.
फिल्मों में कदम रख चुकीं हैं अंकिता
पिछले साल रिलीज फिल्म मणिकर्णिका से अंकिता ने बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद इस साल रिलीज बागी 3 में भी वो नजर आ चुकीं हैं. आने वाले दिनों में भी अंकिता फिल्मों में काम करती नजर आएंगी.
Posted By: Shaurya Punj
